महात्मा गांधी: जीवन और संघर्ष पर आधारित 5 प्रेरणादायक फिल्में
गांधी जयंती हर साल 2 अक्टूबर को मनाई जाती है। इसके अलावा 2 अक्टूबर को अंतरर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। महात्मा गांधी को भारत में राष्ट्रपिता माना जाता है और उन्हें प्यार से बापू कहकर बुलाया जाता था।
2 अक्टूबर,1869 को गुजरात के पोरबंदर में जन्मे महात्मा गांधी का ब्रिटिश शासन के खिलाफ आजादी पाने के लिए अहिंसा का सिद्धांत दुनिया के लिए एक मिसाल है। वह प्रेम और सहनशीलता की शक्ति में दृढ़ता से विश्वास करते थे। आज हम आपको सिनेमा जगत में गांधी जी के व्यक्तित्व से प्रेरित ऐसी ही फिल्मों के बारे में बताएंगे जिन्होंने बापू की शालीनता से नई पीढ़ी को रूबरू कराया है। ये जीवन के प्रति आपका दृष्टिकोण भी बदलेगा।
गांधी
साल 1982 में रिलीज हुई 'गांधी' फिल्म में ब्रिटिश अभिनेता बेन किंग्सले ने गांधी की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को रिचर्ड एटनबरो ने डायरेक्ट किया था। ये फिल्म 8 ऑस्कर अवॉर्ड जीत चुकी है और यह बापू के जीवन पर बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक है। बेन किंगस्ले के अलावा इस फिल्म में रोशन सेठ, रोहिनी हट्टागडी, अमरीश पुरी जैसे कलाकार भी नजर आए।
लगे रहो मुन्नाभाई
साल 2006 में आई इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था। इस फिल्म में संजय दत्त, विद्या बालन और अरशद वारसी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। वैसे तो ये एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है लेकिन इसमें गांधी जी के आदर्शों को बहुत ही तरीके से दिखाया गया है। इस फिल्म में मनोरंजन के साथ मैसेज भी था और ये आज की मॉर्डन दुनिया में जिंदगी के मूल्य सिद्धांतों के बारे में बात करती है।
मैंने गांधी को नहीं मारा
साल 2005 में आई फिल्म मैंने गांधी को नहीं को अनुपम खेर ने प्रोड्यूस किया था। इसमें अनुपम खेर के साथ उर्मिला मातोडकर लीड रोल में नजर आई थीं। खेर ने फिल्म में एक रिटायर्ड प्रोफेसर का किरदार निभाया है, जो मानसिक रूप से थोड़ा बीमार है और सोचता है कि उस पर बापू की हत्या का आरोप लगाया गया है। फिल्म का निर्देशन जहनु बरुआ ने किया था।
द गांधी मर्डर
साल 2019 में रिलीज हुई ऐतिहासिक राजनीतिक थ्रिलर फिल्मद गांधी मर्डर को करीम ट्रेडिया और पंकज सहगल ने डायरेक्ट किया है। फिल्म उन सच्ची घटनाओं की जांच करती है जिनके कारण अंततः महात्मा गांधी की हत्या हुई थी। इस फिल्म में स्टीफन लैंग, ल्यूक पासक्वालिनो, ओम पुरी और विनी जोन्स नजर आए थे। फिल्म द गांधी मर्डर में नाथूराम गोडसे का किरदार विकास श्रीवास्तव ने निभाया है।
गांधी माई फादर
साल 2007 में रिलीज हुई यह फिल्म महात्मा गांधी और उनके बेटे हीरालाल गांधी के साथ उनके रिश्तों पर आधारित है। फिल्म में गांधी के तौर पर दर्शन जरीवाला और हीरालाल गांधी की भूमिका अक्षय खन्ना नजर आए थे। अपनी सुंदर प्रस्तुति के लिए इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला। इसे फिरोज अब्बास खान ने डायरेक्ट किया था।
MP के बाजार में ईरान-इराक की प्रीमियम वैरायटी की भरमार
नैनीताल में विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड, शूटिंग का बीटीएस वीडियो वायरल; फैंस हुए उत्साहित
होली पर रेलवे ने दी यात्रियों को बड़ी राहत, रतलाम से होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
कैप्टन बने जैकी भगनानी? पत्नी रकुल प्रीत सिंह संग हेलीकॉप्टर में आए नजर; वीडियो देख फैंस ने किए मजेदार कमेंट
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का कहर, छात्र समेत दो की मौत, टीएस सिंहदेव बोले- स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम
आस्था और आयुर्वेद का संगम—एक पत्ता, कई फायदे
CG Budget Session 2026: बजट सत्र का आज तीसरा दिन, डिप्टी CM अरुण साव, मंत्री गजेंद्र यादव देंगे सवालों का जवाब
रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार
CG News: देवेंद्र यादव की SLP खारिज, हाई कोर्ट में चलेगी चुनाव याचिका
MP के दो पारंपरिक कृषि उत्पादों को GI टैग, बालाघाट के चिन्नौर धान और रीवा के सुंदरजा आम को शामिल किया गया