महेश बाबू की फिल्म 'गुंटूर कारम' ने किया ताबड़तोड़ बिजनेस
तेलुगू फिल्म एक्टर महेश बाबू की पिछले साल एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई थी। नए साल की शुरुआत में 'गुंटूर कारम' रिलीज हो चुकी है। अनाउंसमेंट के टाइम से फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त एक्साइमेंट बनी रही। वहीं, रिलीज के बाद ये जलवा और बढ़ता नजर आ रहा है।
ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर छाई 'गुंटूर कारम'
महेश बाबू साउथ सिनेमा के बड़े सुपरस्टार हैं। 'गुंटूर कारम' रिलीज के दिन से सोशल मीडिया पर छाई हुई है । महेश बाबू ने गैगंस्टर का रोल प्ले किया है। निगेटिव शेड के साथ ही उनके कैरेक्टर में रोमांटिक हीरो वाली बात भी दिखाई गई है। एक्टर की वर्सटालिटी की हर ओर चर्चा है। 'गुंटूर कारम' डोमेस्टिक कलेक्शन के साथ ही ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी धुंआधार बिजनेस कर रही है।
दुनियाभर में कमा डाले इतने करोड़
'गुंटूर कारम' मकर संक्रांति रिलीज फिल्म है। इस मूवी का सीधा मुकाबला 'मैरी क्रिसमस', 'कैप्टन मिलर', 'हनु मैन' और 'अयलान' से है। इन सबको पीछे छोड़ते हुए 'गुंटूर कारम' ने तगड़ा कलेक्शन किया है। डोमेस्टिक कलेक्शन में दो दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद फिल्म ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 100 करोड़ का कलेक्शन क्रॉस कर लिया है। त्रिविक्रम श्रीनिवास के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने 127 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है।
पहले दिन मूवी ने 94 करोड़ की कमाई की थी। जिस रफ्तार से 'गुंटूर कारम' आगे बढ़ रही है, उसे देख यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म जल्द कई बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित