इस रेसिपी से घर पर बनाएं लजीज पनीर मखनी
पनीर मखनी ऐसी डिश है, जिसका नाम सुनते ही मुंह मे पानी आ जाता है। रूटीन खाने से अलग पनीर मखनी खाने का स्वाद दोगुना कर देगा। आप पनीर मखनी के साथ रोटी या नान खा सकते हैं। पनीर मखनी बनाना आसान है। आप घर पर भी आसानी से होटल वाली पनीर मखनी बना सकते हैं। आज हम पनीर मखनी की रेसिपी बताने जा रहे हैं, उसे पंजाबी तरीके से बनाया गया है। चलिए जानते हैं पनीर मखनी बनाने की आसान विधि।
पनीर मखनी बनाने के लिए सामग्री
पनीर, मक्खन, टमाटर प्यूरी, दालचीनी, हरी इलायची, बड़ी इलायची, लाल मिर्च पाउडर, टोमेटो कैचअप, चीनी, कसूरी मैथी, नमक।
पनीर मखनी बनाने की रेसिपी
स्टेप 1- पनीर मखनी बनाने के लिए एक कड़ाही में मक्खन डालकर गर्म करें।
स्टेप 2- मक्खन के गर्म होने पर उसमें दालचीनी, हरी इलायची और बड़ी इलायची डालकर कुछ देर फ्राई करें।
स्टेप 3- अब इसमें टमाटर प्यूरी डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
स्टेप 4- गैस की आंच धीमी करके नमक, लाल मिर्च, चीनी, टोमेटो कैचअप डाल कर पकाएं।
स्टेप 5- पनीर को क्यूब में काटकर उसे भी कड़ाही वाले मिश्रण में डाल दें और अच्छे से मिला लें।
स्टेप 6- जब मिक्स होने लगे तो आधा कप पानी मिला लें।
स्टेप 7- पनीर मखनी को ढक्कन से बंद कर दें। फिर इसमें कसूरी मेथी मिलाएं।
स्टेप 8- अब पनीर मखनी में क्रीम डालकर उसे अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिये।
स्टेप 9- पनीर मखनी में कद्दूकस किया हुआ थोड़ा सा पनीर डालकर गार्निश कर ले । तैयार है आपकी टेस्टी पनीर मखनी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित