घर पर बनाएं ढाबा स्टाइल छोले, आसान रेसिपी के साथ
सामग्री :
- 1 कप काबुली चना
- 2 तेज पत्ता
- 1 बड़ी इलायची
- 1 इंच दालचीनी का टुकड़ा
- 1 चम्मच चाय पत्ती
- नमक स्वादानुसार
- 1/4 छोटी चम्मच बेकिंग सोडा
- 5-6 बड़े चम्मच तेल/घी
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 1 चुटकी हींग
- 1 मध्यम आकार के प्याज का पेस्ट
- 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 2-3 हरी मिर्च
- 2 मध्यम आकार के टमाटर की प्यूरी
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 2 छोटे चम्मच धनिया पाउडर
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 2 बड़े चम्मच छोले मसाला
- 1/2 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
- 1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
- अदरक का छोटा टुकड़ा
- 1-2 हरी मिर्च
- 1/2 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
विधि :
- सबसे पहले, रात भर भिगोए हुए काबुली चने को धो लें।
- अब उन्हें प्रेशर कुकर में पानी, नमक, बेकिंग सोडा, तेज पत्ता, बड़ी इलायची, दालचीनी, और चाय पत्ती की पोटली के साथ डालें।
- कुकर का ढक्कन लगाकर तेज आंच पर 1 सीटी आने दें, फिर आंच धीमी करके 5-6 सीटी आने तक छोले को पूरी तरह नरम होने तक पकाएं। फिर गैस बंद करें और भाप निकलने के बाद, खड़े मसाले और चाय पत्ती की पोटली को हटा दें।
- इसके बाद एक कड़ाही में तेल या घी गरम करें और उसमें जीरा और हींग डालकर तड़कने दें।
- अब प्याज का पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर 1 मिनट तक भूनें।
- फिर टमाटर की प्यूरी और थोड़ा नमक डालकर तेल छोड़ने तक अच्छी तरह भूनें। अब इसमें सभी सूखे मसाले और बचा हुआ नमक डालकर 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर भूनें।
- इसके बाद उबले हुए छोले को तैयार ग्रेवी में मिला दें। गाढ़ापन लाने के लिए कुछ छोलों को हल्के हाथ से मैश कर दें।
- फिर इसमें कसूरी मेथी को मसलकर और गरम मसाला डालकर मिलाएं। ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक पकाएं, ताकि मसाले छोलों के अंदर तक समा जाएं।
- दूसरी तरफ एक छोटे तड़का पैन में घी गरम करें। इसमें अदरक के लच्छे और हरी मिर्च डालकर हल्का सा भूनें। गैस बंद करें और तुरंत कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं। इस तड़के को गरमागरम छोलों के ऊपर डालें और बारीक कटे हुए धनिया पत्ती से गार्निश करें।
- ढाबा-स्टाइल, चटपटे और स्वादिष्ट मसालेदार छोले तैयार हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित