प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के मेकर्स ने किया पोस्टपोन करने का फैसला
प्रभास की एक्शन ड्रामा फिल्म कल्कि 2898 एडी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म में प्रभास का अलग अंदाज फैंस को देखने को मिलने वाला है. सालार की हिट के बाद प्रभास की साई-फाई फिल्म देखने के लिए फैंस बहुत एक्साइटेड हैं. ये फिल्म जनवरी में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसके लिए फैंस को इंतजार करना पड़ेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक कल्कि 2898 एडी जनवरी में सिनेमाघरों पर रिलीज नहीं होगी. मेकर्स ने इसे पोस्टपोन करने का फैसला किया है.
कल्कि 2898 एडी की रिलीज डेट जनवरी अनाउंस की गई थी लेकिन अब रिपोर्ट के मुताबिक इसे पोस्टपोन कर दिया गया है और इसके पीछे का कारण प्रभास हैं.
मार्च या अप्रैल में होगी रिलीज
रिपोर्ट के मुताबिक प्रभास ने उनकी हाल ही में रिलीज हुई सालार की हिट के बाद इसे बदलने के लिए कहा है क्योंकि उन्हें लगता है कि सालार और कल्कि की रिलीजिंग में ज्यादा फर्क नहीं होगा तो इसकी सक्सेस पर असर पड़ सकता है. जिसकी वजह से प्रोड्यूसर्स अब फिल्म के लिए नई रिलीज डेट ढूंढ रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक अब फिल्म मार्च या अप्रैल में रिलीज होगी.
प्रोडक्शन की टीम कल्कि 2898 एडी से बहुत उम्मीद लगाकर बैठी है. उन्हें उम्मीद है कि ये फिल्म ऑडियन्स को बहुत पसंद आएगी और हिट होने वाली है. प्रभास भी इस फिल्म के साथ नए रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार हैं.
कास्ट है शानदार
कल्कि 2898 एडी को नाग अश्विन ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में प्रभास के साथ कमल हासन, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे. फैंस को प्रभास, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण को साथ में देखने का बेसब्री से इंतजार है.
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रभास अभी सालार की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं. वहीं दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर 26 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित