आधार कार्ड बनवाना है पूरी तरह फ्री
नई दिल्ली । आधार कार्ड लगभग हर जगह जरूरी है चाहे लाइसेंस या पैन या वोटर कार्ड बनवाना हो बगैर आधार सारे काम मुश्किल होते हैं। कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने आज तक आधार नहीं बनवाया है। यूआईडीएआई के आधार केन्द्र एनसीआर के प्रभारी प्रभारी नीशू शुक्ला बताते हैं कि अगर आप पहली बार यूआईडीएआई में नामांकन कराने जा रहे हैं यानी पहली बार आधार बनवा रहे हैं तो यह बिल्कुल निशुल्क होगा। इसके लिए कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। हालांकि आधार कार्ड का प्रिंट आउट नहीं मिलेगा। केवल नामांकन ही होगा। आधार में अपडेट कराने से लेकर प्रिंट आउट निकलवाने तक के लिए चार्ज 30 रुपये से लेकर 70 रुपये देने होते हैं। यह चार्ज यूआईडीएआई सेंटरों के हैं। फ्री आधार कार्ड बनवाने के लिए यूनिक आइडेंटीफिकेशन अथारिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) के ही सेंटर पर जाना होगा। क्योंकि बैंक या पोस्ट आफिस में इसके लिए कुछ चार्ज लिया जा सकता है। यूआईडीएआई के सेंटर में आधार नामांकन बिल्कुल फ्री होता है।
CG News: सेवोक-रंगपो रेल परियोजना से सिक्किम को पहली रेल कनेक्टिविटी, 2027 तक लक्ष्य
Bilaspur: नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलने के बावजूद नए समर शेड्यूल में रात के लिए फ्लाइट नहीं, कुछ दिन पहले हुआ था ट्रायल
IND vs SA Super-8: अभिषेक शर्मा नहीं ये प्लेयर हो सकता है बाहर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11
Holi Special Train: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात! होली पर चलेंगी 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-बिहार जाना होगा आसान
Jabalpur: जबलपुर में तेज रफ्तार एमजी हेक्टर ने बरपाया कहर, पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों को मारी टक्कर
शहर के लॉज पर पुलिस की रेड, आपत्तिजनक गतिविधियों में लिप्त 18 लोग हिरासत में
SIR के बाद जांचें नई वोटर लिस्ट में आपका नाम, जिले से 44 हजार से ज्यादा मतदाता हटे