मलाइका ने किया अपने बचपन को याद
एक्ट्रेस और मॉडल मलाइका अरोड़ा ने किराए के घर में बिताए अपने बचपन को याद किया और उन शुरुआती दिनों की चुनौतियों के बारे में जानकारी साझा की। मलाइका जो वर्तमान में शो झलक दिखला जा में जज के रूप में नजर आ रही हैं। सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो के नए एपिसोड में, पहलवान संगीता फोगाट एक सॉन्ग जो भेजी थी दुआ पर परफॉर्म किया। उनके परफॉर्मेंस ने मजदूरों की दुर्दशा पर प्रकाश डालते हुए एक शक्तिशाली मैसेज दिया, जो अथक प्रयास करके दूसरों के लिए घर बनाते हैं लेकिन खुद को अपने घर के बिना पाते हैं। संगीता के परफॉर्मेंस के बाद, मलाइका फूट-फूट कर रोने लगीं और उन्होंने कहा, मुझे याद है हम लोग किराये के मकान में रहते थे। हमारे पास अपना घर नहीं था, मेरा मतलब है, जहां तक मुझे याद है, हम किराए के घर में रहते थे। हम अक्सर मजाक में कहते हैं कि हम बचपन में माचिस की डिब्बी में रहते थे। मुझे याद है कि घर कितना छोटा था। महाराष्ट्र के ठाणे में पैदा हुई मलाइका अपने माता-पिता के अलग होने के बाद बहन और एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा और अपनी मां के साथ चेंबूर चली गईं थी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार