मालदीव ने खारिज की वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट, बताया बेबुनियाद
नई दिल्ली। मालदीव ने वॉशिंगटन पोस्ट की उस रिपोर्ट को खारिज कर दिया है, जिसमें दावा किया गया था कि भारत सरकार ने मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को सत्ता से हटाने की साजिश रची थी। भारत के दौरे पर आए मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला खलील ने शनिवार को इस रिपोर्ट को फर्जी, झूठा और बेबुनियाद करार दिया।
एक इंटरव्यू में मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला खलील ने कहा, कि कुछ लोग भारत और मालदीव के मजबूत रिश्तों में दरार डालने की कोशिश कर रहे हैं। यह रिपोर्ट पूरी तरह से झूठी है। भारत और मालदीव सरकारें दोनों इस बात को समझती हैं कि हमारे बीच दोस्ताना और स्थिर संबंध बनाए रखना महत्वपूर्ण है।
भारत कह चुका है रिपोर्ट को निराधार
भारत ने भी इस रिपोर्ट को सिरे से खारिज करते हुए वॉशिंगटन पोस्ट की साख पर सवाल उठाए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, कि उनकी गतिविधियों में एक पैटर्न देखा जा सकता है। उनकी साख पर भरोसा करना या न करना, यह आप पर निर्भर करता है। जहां तक हमारी बात है, हम इसे पूरी तरह निराधार मानते हैं।
रिपोर्ट में क्या है दावा
30 दिसंबर को प्रकाशित वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट में कहा गया था कि भारत ने मालदीव के राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की थी। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ ने विपक्षी नेताओं के साथ मिलकर मुइज्जू को हटाने की योजना पर चर्चा की थी।
यहां भारत दौरे पर आए मालदीव के विदेश मंत्री ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की, जिसमें दोनों देशों के बीच व्यापार और स्थानीय मुद्रा के उपयोग को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। जयशंकर ने इस मौके पर कहा, भारत हमेशा मालदीव के साथ खड़ा रहा है। इसके साथ ही मालदीव और भारत दोनों ने ही वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट को खारिज कर दिया है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (27 फ़रवरी 2026)
रोजगार और व्यापार को बढ़ावा देगा गोंदिया–जबलपुर रेल प्रोजेक्ट
छिंदवाड़ा में युवती से गैंगरेप का आरोप, एक आरोपी गिरफ्तार
45 वर्षीय अधेड़ पर नाबालिग को डरा-धमकाकर बलात्कार करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप
ग्वालियर–सागर समेत बदलते नियमों के बीच शराब कारोबारियों की रणनीति
एलएनसीटी युनिवर्सिटी में विद्यार्थियों ने निभाई पक्ष और विपक्ष की भूमिका
अब 7 दिन की गैरहाजिरी पर नहीं हटेंगे अतिथि शिक्षक, बदला नियम
बैतूल के पूजा हॉस्पिटल में महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, शव रेफर
जापान में मैग्लेव की सवारी, 500 की रफ्तार से प्रभावित हुए सीएम योगी
Madhya Pradesh विधानसभा में गूंजा कोल ब्लॉक विवाद, विपक्ष का वाकआउट