नाबालिग लड़की से रेप का आरोपी युवक गिरफ्तार
भदोही। यूपी के भदोही में एक (नाबालिग) 17 साल की लड़की के साथ 28 साल के युवक ने रेप किया। आरोपी युवक से लड़की की मुलाकात बस में हुई थी जहां से युवक लड़की को बातों में फंसाकर अपने साथ ले गया था। पुलिस ने लड़की को बरामद कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।
सूत्रों के अनुसार भदोही जिले की रहने वाली 17 वर्षीय लड़की को बस में मिले एक व्यक्ति ने अगवा कर लिया। इसके बाद 15 दिनों तक उसके साथ रेप किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लड़की 31 अगस्त को अपने माता-पिता से झगड़े के बाद घर से चली गई थी। उसके पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फिर पुलिस टीम ने जांच पड़ताल के बाद प्रयागराज के विकास प्राधिकरण कॉलोनी में छापेमारी की और नाबालिग को बरामद कर लिया। पुलिस को पता चला कि नाबालिग लड़की जब बस से प्रयागराज जा रही थी तभी उसकी मुलाकात पासी नाम के युवक से हुई। वह लड़की को बातों फंसाकर अपने घर ले गया। उसने झूठा दावा किया कि उसकी पत्नी की मौत हो गई है। एसपी ने कहा कि इसके बाद वह लड़की को लेकर किराए के कमरे में पहुंचा और वहां पति-पत्नी की तरह रहने लगा। नाबालिग की मेडिकल जांच कराई गई है। पासी को रेप, नाबालिग से शादी करने व अन्य आरोपों में गिरफ्तार कर लिया है।
संवेदनशील इलाकों की पहचान के निर्देश जारी
CG Budget 2026: किसान हित में बड़े फैसले, कृषि को मिलेगा नया संबल
कृषि विकास को बढ़ावा देने के लिए कैबिनेट का अहम निर्णय
Rahul Gandhi In Bhopal: भोपाल पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे, किसान महाचौपाल को करेंगे संबोधित
किसान महापंचायत से पहले सियासी घमासान, CM मोहन यादव ने राहुल गांधी से पूछा- रवि और खरीफ की फसल क्या होती है?
CG Budget 2026: बस्तर-सरगुजा के विकास पर फोकस, जगदलपुर में खुलेगा मेडिकल कॉलेज, पढ़ें बजट में साय सरकार ने क्या-क्या ऐलान किया
PAK vs ENG: क्या बारिश में भेंट चढ़ेगा पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच? जानें कैसा है पल्लिकेले का मौसम
रबी-खरीफ पर छिड़ी बहस, महापंचायत से पहले माहौल गरम
Rani Durgavati Yojana: क्या है रानी दुर्गावती योजना? बच्चियों के 18 साल पूरे होने पर मिलेगी डेढ़ लाख की राशि, बजट में ऐलान
CG Budget 2026: बजट में महतारी वंदन योजना के लिए बड़ा ऐलान, 250 महतारी सदन बनेंगे, इतने हजार करोड़ रुपये का प्रावधान