तहलका से मिला मनारा चोपड़ा को 40 लाख का तोहफा
बिग बॉस 17 की रनर-अप मनारा चोपड़ा लाइमलाइट में छाई हुई हैं। हाल ही में उनका म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ है। वहीं, अब एक्ट्रेस कलर्स के दूसरे रियलिटी शो में नजर आने वाली हैं। इस मनारा चोपड़ा को एक और गुड न्यूज मिली है, क्योंकि तहलका ने उन्हें 40 लाख का गिफ्ट दिया है।
बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट्स एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं, क्योंकि इनका रियूनियन होने वाला है। इनमें मनारा चोपड़ा का नाम भी शामिल है।
बीबी कंटेस्टेंट्स का हुआ रियूनियन
बिग बॉस 17 के सभी पॉपुलर खिलाड़ी, जल्द कलर्स के डांस रियलिटी शो डांस दीवाने में शामिल होने वाले हैं। हाल ही में मेकर्स ने शो का प्रोमो शेयर किया। इनमें अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारुकी, विक्की जैन, अंकिता लोखंडे, ऐश्वर्या शर्मा, नील भट्ट, ईशा मालवीय, समर्थ जुरेल, अरुण माशेट्टी, तहलका और मनारा चोपड़ा का नाम शामिल है।
मनारा और तहलका की बॉन्डिंग
बिग बॉस 17 के इस रियूनियन के दौरान मनारा चोपड़ा और तहलका के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली। शो से अब दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मनारा चोपड़ा, तहलका की फेमस सोने की चेन पहने हुए दिख रही हैं, जिस पर इंग्लिश में तहलका लिखा हुआ है।
तहलका ने दिया 40 लाख का गिफ्ट
मनारा चोपड़ा के इस वीडियो में तहलका ने बताया कि उन्होंने अपनी 40 लाख की चेन एक्ट्रेस को गिफ्ट कर दी है। इसके अलावा वो जल्द एक और गोल्ड की चेन मनारा को देने वाले हैं, जिस पर उनका नाम मनारा लिखा होगा। इतना सुनते ही खुशी के मारे एक्ट्रेस की चीख निकल गई। मनारा ने कहा कि तहलका का ये गिफ्ट वो जिंदगी भर संभाल कर रखेंगी।
मनारा की हुई तारीफ
मनारा चोपड़ा और तहलका का ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया वायरल हो गया। फैंस को दोनों की बॉन्डिंग बेहद पसंद आई। कुछ फैंस ने कमेंट करते हुए ये भी कहा कि बिग बॉस 17 के घर में सिर्फ मनारा ने दिल से रिश्ते बनाए हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित