गुरुग्राम की फायरबॉल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग
गुरुग्राम के दौलताबाद औद्योगिक क्षेत्र में सुबह के समय तकरीबन ढाई बजे एक फायरबॉल बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक विस्फोट शुरू गया. वहीं इस धमाके की आवाज इतनी जोरदार थी कि वह कई किलोमीटर दूर तक आवाज सुनाई दी थी. जोरदार धमाके के कारण फैक्ट्री के लगभग 500 मीटर के दायरे में बनू दूसरी फैक्ट्रियों और मकानों के शीशे तक टूट गए. वहीं धमाके से फैक्ट्री में आग लगने के बाद दमकल की 24 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया. वहीं इस हादसे में दो कर्मचारियों की मौत की खबर सामने आ रही है. दमकल विभाग की टीमें फैक्ट्री के अंदर अभी भी रेस्क्यू करने में जुटी हुई है.
दमकल की 24 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
वहीं दमकल विभाग के अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि इस हादसे में तीन से चार लोग घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है. उन्होंने आगे बताया कि हमने आस-पास के दमकल केंद्रों से दमकल की गाड़ियां मंगवाईं थी और उस समय भी धमाके हो रहे थे. ऑपरेशन में करीब दमकल की 24 गाड़ियां लगाई गईं. यह फैक्ट्री फायरबॉल बनाती है जो कि आग बुझाने वाले यंत्र की तरह की काम करता है. आस-पास की काफी इमारतों को नुकसान पहुंचा है. हमें बताया जा रहा है कि हमारे यहां पहुंचने से पहले ही दो लोगों की मौत हो गई और तकरीबन तीन से चार लोग घायल हो गए थे. उन्हें अस्पताल ले जाया जा चुका है.
धमाके के कारण आस-पास की फैक्ट्रियों में भी नुकसान
दौलताबाद में स्थित फायरबॉल बनाने वाली इस फैक्ट्री में अभी आग लगने की वजह सामने नहीं है. वहीं इस हादसे के कारण फायरबॉल की फैक्ट्री के साथ-साथ आस-पास की फैक्ट्री में भी भारी नुकसान हुआ है. 10 से ज्यादा फैक्ट्रियां ऐसी है जिसमे लोहे के गाटर, एंगल और लोहे की भारी चादर तक गिर गई.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित