बुध ग्रह धरती से तेज गति से लगाता है सूर्य के चक्कर
वाशिंगटन । आपको पता है कि वो कौन सा ग्रह है, जो आकार में तो पृथ्वी से छोटा है लेकिन जो काम पृथ्वी 365 दिन में करती है, वो 88 दिन में ही पूरा कर देता है। आप सोचिए इस ग्रह की रफ्तार कितनी तेज़ होगी। हम जिस ग्रह की बात कर रहे हैं, वो ग्रह बुध है। ये हमारे सौर मंडल का सबसे छोटा ग्रह है, लेकिन इसकी सूर्य के चक्कर लगाने की रफ्तार धरती से कहीं ज्यादा है। जहां धरती को सूर्य का चक्कर लगाने में एक वर्ष यानि 365 दिन लग जाते हैं, वहीं बुध ग्रह ये काम महज 88 दिन में पूरा कर लेता है। वो 29 मील यानि 47 किलोमीटर/सेकंड की रफ्तार से चलता है और 70,000,000 किलोमीटर के दायरे में घूमता है। इसका परिपथ भी धरती की तरह गोलाकार नहीं बल्कि अंडाकार है। दिलचस्प बात ये भी है कि बुध धरती की तरह 24 घंटे में स्पिन यानि घूमकर नहीं चलता है बल्कि इसका एक पूरा दिन धरती के 176 दिनों के बराबर होता है। बुध ग्रह काफी कुछ धरती की तरह ही दिखता है, यही वजह है कि इसे पृथ्वी का जुड़वां ग्रह कहते हैं। इसका अपना कोई चांद नहीं है न ही इसकी कोई रिंग है।
इसकी उम्र 4.5 बिलियन साल बताई जाती है। ये सूर्य का चक्कर लगाते वक्त सिर्फ 2 डिग्री ही घूमकर चलता है। चूंकि ये बिल्कुल सीधा ही है, इसलिए इस ग्रह पर कोई मौसम भी नहीं बदलता। ये सूर्य से 46,000,000 किलोमीटर दूरी पर है। मालूम हो कि हम धरती पर रहते हुए यहां के वातावरण और माहौल के आदी हो चुके हैं लेकिन इसके आगे की दुनिया के बारे में हमें कम ही जानकारी है। धरती पर मौजूद समुद्र की गहराइयों में तमाम रहस्य छिपे हुए हैं और ब्रह्मांड में ऐसी कई चीज़ें हैं, जिनके बारे में हमने सिर्फ सुना है, इन तक पहुंच नहीं पाए हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित