एमआई एमिरेट्स ने शारजाह को 8 विकेट से हराया
एमआई एमिरेट्स ने शुक्रवार को आईटीएल-20 में शारजाह वॉरियर्स को 8 विकेट से जीत दर्ज की। दमदार गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजों ने आसानी से जीत दर्ज कर ली। शारजाह वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 129 पर ढेर हो गई थी। लक्ष्य का पीछा करते हुए एमआई एमिरेट्स ने 11.1 ओवर में दो विकेट गंवाकर 133 रन बनाकर मैच जीत लिया।
आईएलटी-20 मुकाबले में एमआई के लिए वकार सलामखिल ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ड और अकील हुसैन ने दूसरे छोर से वॉरियर्स के बल्लेबाजों पर शिकंजा कसकर रखा और दो-दो विकेट चटकाए। शारजाह वॉरियर्स के लिए सीन विलियम्स ने सर्वाधिक 35 रन बनाए।
डिकवेला और जानसन चार्ल्स ने दी बेहतरीन शुरुआत
टॉस जीतकर एमआई ने पहले गेंदबाजी चुनी। निरोशन डिकवेला (17) और जानसन चार्ल्स (29) ने वॉरियर्स को अच्छी शुरुआत दिलाई और पांचवें ओवर में 34 रन की जोड़े। बोल्ट ने डिकवेला को आउट कर वारियर्स को ऐसा झटका दिया कि उसके विकेट गंवाने का क्रम रुका ही नहीं। 83 रन पर ही उसने छह विकेट गंवा दिए थे।
उसके सात बल्लेबाज 10 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सके। विलियम्स ने पारी को संभालने का प्रयास किया, लेकिन दूसरे छोर पर उन्हें किसी अन्य बल्लेबाज का साथ नहीं मिला। कप्तान लुईस ग्रेगोरी ही 11 रन का योगदान दे पाए।
कुसल परेरा ने खेली तूफानी पारी
130 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एमआई ने 80 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया। मोहम्मद वसीम 13 गेंद पर 37 रन बनाकर आउट हुए। कुसल परेरा ने 47 रन का पारी खेली। आंद्रे फ्लेचर (नाबाद 22) और कप्तान निकोलस पूरन (नाबाद 24) ने टीम को जीत तक लेकर गए। मुहम्मद जवादुल्लाह और जेम्स फुलर को एक-एक विकेट मिला।
SIR के बाद जांचें नई वोटर लिस्ट में आपका नाम, जिले से 44 हजार से ज्यादा मतदाता हटे
नगर पालिका में ईओडब्ल्यू की दबिश, अध्यक्ष, CMO सहित कर्मचारी दफ्तर से भागे
भारत की ऐतिहासिक सफलता, 88 देशों ने ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन ऑन एआई इम्पैक्ट’ पर किए हस्ताक्षर
पाकिस्तान में 3.9 की तीव्रता का भूकंप, जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं
Indore में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, महारानी रोड-पाटनीपुरा में सड़कों से हटाया अतिक्रमण
कांकेर में अवैध गांजा खेती का भंडाफोड़, 16.90 लाख का माल जब्त
दुर्ग में अवैध सट्टे पर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार
देश में मौसम का यू-टर्न: दक्षिण में बारिश, उत्तर में बढ़ेगी गर्मी
बीजापुर में बड़ी साजिश नाकाम, 17 IED बरामद