शनि देव का चमत्कारी मंदिर, दर्शन करने उमड़ती है भक्तों की भीड़
सूर्य देव और देवी छाया के पुत्र न्याय के देवता शनि देव व्यक्ति के कर्मों के हिसाब से उन्हें फल देते हैं. शनि देव को सारे ग्रहों में सबसे क्रूर ग्रह माना जाता है. देश भर में शनिदेव के कई प्राचीन मंदिर बने हैं. हर मंदिर की अलग अलग मान्यता है. हिंदू धर्म में शनि देव का स्थान बहुत ही महत्वपूर्ण है. शनिदेव साक्षात रूद्र हैं. ज्योतिष शास्त्र में यह भी बताया गया है कि शनि देव न्याय के देवता हैं और समस्त देवताओं में शनिदेव ही एक मात्र ऐसे देवता है. जिनकी पूजा प्रेम के कारण नहीं बल्कि डर के कारण की जाती है. शनिदेव कर्मों के अनुसार सभी को फल प्रदान करते हैं. जिस जातक के अच्छे कर्म होते हैं. उन पर शनिदेव की कृपा बनी रहती है और और जो व्यक्ति बुरे कर्मों में लिप्त रहता है. उन पर शनिदेव का प्रकोप बरसता है.
आप सभी ने शनि देव के अधिकतम मंदिरों में उन्हें शिला रूप में विराजित देखा होगा लेकिन शनि देव के चतुर्भुज रूप के दर्शन की भी विशेष महिमा है. जबलपुर रेलवे स्टेशन से करीब 8 किलोमीटर दूर रामपुर छापर क्षेत्र पर स्थित है. यहां पर शनि देव अपने साकार चतुर्भुज रूप में विराजित है. शनिदेव के चतुर्भुज रूप के दर्शन बहुत कम मंदिरों में ही मिलते है .जबलपुर का चतुर्भुज शनिदेव का मंदिर उन्ही विशेष मंदिरों में से एक है.
अनोखा है शानी देव का यह मंदिर
मंदिर के पुजारी आचार्य विवेक तिवारी ने कहा कि शनिदेव का यह मंदिर अन्य मंदिरों की तरह ना तो भव्य है और ना ही व्यवस्थाओं से भरा हुआ है. यह मंदिर उतना ही साधारण है जितनी अनोखी यहां पर स्थापित शनिदेव की यह प्रतिमा है. यहां पर शनि देव अपने साक्षात चतुर्भुज रूप में विराजित हैं.जिनके दर्शन मात्र से मनुष्य की जिंदगी में आई समस्त दुविधाएं दूर हो जाती है.मंदिर के पुजारी के मुताबिक शनिदेव स्वयं छाया के देवता है और ऐसे में स्वयं छाया के देवता को अपने ऊपर छाया की जरूरत नहीं होती इसलिए जिस जगह पर शनिदेव की यह चतुर्भुज प्रतिभा स्थापित है वहां पर मंदिर निर्माण नहीं करवाया गया है सिर्फ बारिश से रक्षा हेतु एक शेड ऊपर लगाया गया है और चारों तरफ से यह मंदिर भक्तों के लिए खुला हुआ है.
घर की दिशा की ओर नही किया जाता शनि देव को स्थापित
मंदिर के पुजारी आचार्य विवेक तिवारी ने बताया कि मंदिर में शनि देव को घर की दिशा से दूसरी दिशा में स्थापित किया गया है.उनका कहना है घर की दिशा की ओर शनिदेव की सीधी वक्र दृष्टि एक अच्छा संकेत नहीं देती है इसलिए उन्हें दूसरी दिशा में स्थापित किया गया है ताकि उनकी वक्र दृष्टि सीधे घर पर ना पड़े.
.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित