मिचेल मार्श कोविड पॉजिटिव होने के बावजूद टीम को करेंगे लीड
ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी20I सीरीज से पहले कंगारू टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कंगारू टीम के कप्तान मिचेल मार्श कोरोना संक्रमित पाए गए। हाल ही में मिचेल को लेकर एक बड़ा अपडेट भी सामने आया है। बता दें कि कोविड पॉजिटिव होने के बावजूद मिचेल पहला टी20 मैच खेलते हुए नजर आएंगे।दरअसल, Cricket.com.au ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक स्टेटमैंट पर लिखा है कि ऑस्ट्रेलिया टी20 टीम के कप्तान मिचेल मार्श कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं, लेकिन फिर भी वह वेस्टइंडीज के खिलाफ होल्बर्ट में कल पहला टी20 मैच खेलेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रोटोकॉल को फॉलो करते हुए मिचेल मार्श टीम को लीड करेंगे। मार्श को एक अलग ड्रेसिंग रूम दिया जाएगा। मिचेल मैच खेलने उतरेंगे, लेकिन वह खिलाड़ियों के संपर्क में नहीं आएंगे और दूर रहकर ही खेलेंगे।इससे पहले पिछले हफ्त ही न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20I सीरीज के लिए मिचेल मार्श को टीम की कमान सौंपी गई हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी फुल स्क्वॉड में मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ को जगह दी है, जिन्हें विंडीज सीरीज में आराम दिया गया था।
Bilaspur: नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलने के बावजूद नए समर शेड्यूल में रात के लिए फ्लाइट नहीं, कुछ दिन पहले हुआ था ट्रायल
IND vs SA Super-8: अभिषेक शर्मा नहीं ये प्लेयर हो सकता है बाहर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11
Holi Special Train: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात! होली पर चलेंगी 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-बिहार जाना होगा आसान
Jabalpur: जबलपुर में तेज रफ्तार एमजी हेक्टर ने बरपाया कहर, पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों को मारी टक्कर
शहर के लॉज पर पुलिस की रेड, आपत्तिजनक गतिविधियों में लिप्त 18 लोग हिरासत में
SIR के बाद जांचें नई वोटर लिस्ट में आपका नाम, जिले से 44 हजार से ज्यादा मतदाता हटे
नगर पालिका में ईओडब्ल्यू की दबिश, अध्यक्ष, CMO सहित कर्मचारी दफ्तर से भागे