विधायक यादव करेंगे सड़कों पर जन जागरूकता अभियान
भिलाई| नगर विधायक देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई में जनहित के मुद्दों को लेकर एक बार फिर आंदोलन तेज किया जा रहा है. इसी कड़ी में वे कल सिविक सेंटर से लेकर सेक्टर-4 तक मौन पदयात्रा निकालेंगे. इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा रिटेंशन धारकों के किराए में की गई वृद्धि और अन्य समस्याओं के खिलाफ आवाज उठाना है|
देवेंद्र यादव ने पदयात्रा को लेकर क्या कहा?
विधायक देवेंद्र यादव ने बताया कि इस पदयात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इससे पहले भी वे इसी मुद्दे को लेकर सिविक सेंटर में एक सप्ताह का सत्याग्रह कर चुके हैं. अब मौन पदयात्रा के माध्यम से जनता को जागरूक करने और बीएसपी प्रबंधन का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया जाएगा. देवेंद्र यादव ने कहा कि भिलाई बचाओ पदयात्रा की तैयारी के लिए जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं, भिलाई की जनता, हाउस लीज संघर्ष समिति और बीएसपी ट्रेड यूनियनों का व्यापक समर्थन मिला है. यह पदयात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण और मौन रहेगी, ताकि संदेश स्पष्ट रूप से लोगों तक पहुंच सके और जिम्मेदार संस्थाएं जागें|
विधायक ने नशे के मुद्दे पर चिंता जताई
इसके अलावा विधायक ने प्रदेश में बढ़ते नशे के मुद्दे पर भी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ जिसे पहले धान का कटोरा कहा जाता था, अब अफीम की खेती के कारण बदनाम हो रहा है. युवाओं का नशे की ओर बढ़ना चिंताजनक है और इसके पीछे प्रशासन, सरकार और उद्योगपतियों की मिलीभगत का आरोप भी लगाया. धर्मांतरण बिल को लेकर उन्होंने कहा कि यह संवैधानिक प्रक्रियाओं के विपरीत है और मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित होने के बावजूद इसे विधानसभा में लाना गलत है, जिसका कांग्रेस ने विरोध किया है|
टैरिफ से निर्यात और आयात पर असर पड़ने का अनुमान
कांग्रेस के सवालों का कैबिनेट मंत्री ने जवाब दिया
जबलपुर से किसानों के लिए राहत की खबर, मोहन यादव का ऐलान
केंद्रीय बैंक ने वित्तीय स्थिरता बनाए रखने पर जोर
रिक्टर स्केल पर 3.6 तीव्रता, बड़वानी में महसूस हुआ भूकंप
ट्रैफिक मैनेजमेंट कमजोर, रेवेन्यू बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस
ठंड का असर: केदारनाथ-यमुनोत्री धाम में बर्फ़बारी, मौसम ने ली करवट
महिलाओं ने स्वयं की मेहनत और योजना के सहयोग से सफलता पाई
अमेरिका-ईरान युद्धविराम पर भारत का रुख साफ, कहा- हम स्वागत करते हैं