मोबाइल 'रिज़र्व बैंक' मतदाताओं के लिए बना दिया
नोएडा। नोएडा सेक्टर 119 स्थित द मिलेनियम स्कूल में बने मतदान केन्द्र पर मतदाताओं को मतदान के दौरान मोबाइल रखने को लेकर दिक्कत हुई।
सुबह टहलने निकले कुछ लोगों ने मतदान के दौरान मोबाइल अंदर नहीं ले जाने को लेकर नाराजगी जतायी। लेकिन केंद्र पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने सख्ती दिखाते हुए मना कर दिया।
नोएडा हाई राइज 100 एक्स के सचिव कपिल मेहरा ने मोबाइल जमा करने की पहल की। सभी मतदाताओं के मोबइल जमा करने शुरू कर दिए। लोगों मोबाइल जमा कर बेधड़क होकर मतदान करने गए।
धन्यवाद, आपकी पहल अच्छी है!
मतदान कर केंद्र से बाहर आकर कपिल मेहरा से अपना मोबाइल प्राप्त करने के बाद दीन दयाल कुमार ने कहा कि मतदान के दौरान केंद्र के पास मोबाइल रखना सबसे बड़ी चुनोती थी। इस काम को आपकी मदद से आसानी हुई। उन्होंने कपिल का धन्यवाद किया। इसी तरह केंद्र पर मोबाइल जमा कर मतदान करने वाले सैकड़ो लोगों को सहूलियत हुई।
चेहरा देखकर दिए मोबाइल
अनजान लोगों के मोबाइल जमा करने और देने में विशेष सतर्कता बरती गई। मोबाइल देते वक्त मोबाइल में डीपी, चेहरा आदि भी देखा गया।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित