छेड़खानी के आरोपी की पुलिस हिरासत में मौत, तनाव
गोरखपुर । गोला थाना क्षेत्र के एक गांव में बालिका से छेड़खानी करने के आरोपित की पुलिस हिरासत में तबीयत खराब होने से मौत हो जाने के बाद स्थिति गंभीर हो गई। जानकारी होने पर पहुंचे स्वजन ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि हिरासत में लेने के बाद ही तबीयत बिगड़ी थी, लेकिन थानेदार ने ध्यान नहीं दिया। एसपी सिटी और एसपी साउथ मामले की जांच कर रहे हैं। पीएचसी सहित आरोपित के गांव में आसपास के थानों की फोर्स तैनात कर दी गई है।
प्राप्त विवरण के मुताबिक मामला गोला थाना क्षेत्र के बड़ा बुजुर्ग गांव का है, जहां 42 वर्षीय विनय कुमार पांडेय पर बुधवार की शाम गांव की पड़ोसी बालिका ने छेड़खानी का आरोप था। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पीआरवी वैन ने बयान लेने के बाद थानेदार को बताया। कुछ देर में ही थानेदार भी गांव में पहुंच गए और आरोपी विनय को पुलिस अपने साथ थाने ले आई । परिजनों का आरोप है कि विनय की तबीयत पहले से ही खराब थी, इसके विषय में थानेदार को बताया गया था लेकिन वह नहीं माने और उसे थाने लेकर चले गए। विनय के बड़े भाई का आरोप है कि थाने ले जाते समय ही विनय की तबीयत बिगड़ गई थी। इसकी जानकारी उन्होंने पुलिसकर्मियों को दी और अस्पताल ले जाने के लिए कहा लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया और रात में उनकी मौत हो गई। इसके बाद आनन फानन में उन्हें सरकारी जीप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद पुलिस जबरन दाह संस्कार कराना चाहती थी।
मौत के बाद परिजन और ग्रामीण शव को स्ट्रैचर पर रखकर कस्बा के चंद चौराहे पहुंच गए जहां उन्होंने मार्ग अवरुद्ध कर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने जाम खुलवाने का अथक प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं माने। अंत में सुबह जाकर पुलिस अधिकारियों के समझाने और जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन देने के बाद जाम खुलवाया जा सका। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई का कहना है कि बालिका से छेड़खानी करने का आरोप लगने पर गोला थाना पुलिस ने विनय पांडेय को हिरासत में लिया था। तबीयत बिगड़ने के बाद पुलिसकर्मी उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए थे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। लापरवाही के आरोप की जांच कराई जा रही है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित