मानसून मेहरबान पर यूपी में उमस बरकरार
नई दिल्ली । यूपी में मॉनसून मेहरबान हैं। राज्य के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। बारिश के कारण प्रयागराज में गंगा-यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। वहीं मौसम विभाग ने 22 अगस्त तक यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। हालांकि राज्य के कुछ जिलों में बारिश होने के बावजूद उमस बरकरार है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 20 अगस्त को मध्यम से तेज गति की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 24 अगस्त तक लखनऊ में गरज-चमक के साथ मध्यम गति की बारिश का अनुमान जताया है। आईएमडी के मुताबिक इस पूरे हफ्ते लखनऊ का अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को पूर्वांचल के प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गोंडा और श्रावस्ती जिले में भारी बारिश होने के आसार हैं। वहीं बुंदेलखंड के बांदा, चित्रकूट, कौशांबी और प्रयागराज में भी भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा तराई और अवध के बहराइच, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या जिले में भी भारी बारिश हो सकती है। पश्चिम यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और शाहजहांपुर के आसपास के इलाकों में भी भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी ने यूपी के 34 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बस्ती, गोंडा, लखनऊ समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों तक बारिश होती रहेगी। मंगलवार को कौशांबी, प्रयागराज, बांदा, चित्रकूट, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, गोंडा, संतरविदास नगर, जौनपुर और श्रावस्ती जिले में भारी बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, सहारनपुर, शामली में भी भारी बारिश हो सकती है। मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश का यह सिलसिला 22 अगस्त तक नहीं थमेगा।
रश्मिका को सास से मिलेगी खास सौगात, विजय की मां सौंपेंगी खानदान की विरासत; दो परंपराओं से होगी कपल की शादी
साक्ष्य के अभाव में हाई कोर्ट का फैसला, हत्या मामले में मां दोषमुक्त
योगी सरकार का निवेश दांव, नोएडा एयरपोर्ट पर आधुनिक सुविधाएं विकसित होंगी
कॉमेडियन मार्टिन शॉर्ट की बेटी कैथरीन ने खुद को मारी गोली! परिवार ने लोगों से की ये खास अपील
MP के बाजार में ईरान-इराक की प्रीमियम वैरायटी की भरमार
नैनीताल में विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड, शूटिंग का बीटीएस वीडियो वायरल; फैंस हुए उत्साहित
The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला घरेलू शेयर बाजार; सेंसेक्स 470 अंक चढ़ा, निफ्टी 25500 के पार
होली पर रेलवे ने दी यात्रियों को बड़ी राहत, रतलाम से होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
कैप्टन बने जैकी भगनानी? पत्नी रकुल प्रीत सिंह संग हेलीकॉप्टर में आए नजर; वीडियो देख फैंस ने किए मजेदार कमेंट
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का कहर, छात्र समेत दो की मौत, टीएस सिंहदेव बोले- स्थानीय प्रशासन की लापरवाही का परिणाम