चीन में शादी से ज्यादा हो रहे हैं, तलाक
बीजिंग। चीन सरकार ने तलाक की दर कम करने के लिए 2021 में एक कानून बनाया है। इस कानून के तहत 30 दिनों का समय आपसी समझौते के लिए रखा गया है। इस साल के प्रथम 6 माह में 13 लाख विवाहित जोड़ों ने तलाक लिया है। जो अपने आप मे वैश्विक स्तर का एक रिकॉर्ड है।
चीन की जनसंख्यकीय का अध्ययन करने ऑस्ट्रेलिया की विक्टोरिया यूनिवर्सिटी ने एक अनुसंधान किया है। उसके अनुसार चीन में बढ़ती महंगाई, काम का अत्यधिक दबाव होने से तलाक की संख्या बड़ी तेजी के साथ बढ़ रही है। चीन के दंपति अपनी निजी स्वतंत्रता और करियर को ज्यादा महत्व दे रहे हैं। यह भी तलाक का सबसे बड़ा कारण है। चीन की जनसंख्या निरंतर कम होती जा रही है। इसको लेकर चीन की चिंता बढ़ी हुई है। चीन मे अब जितनी शादियां हो रही हैं। उससे ज्यादा तलाक हो रहे हैं। तलाक के बाद दंपति अपनी युगल फोटो नष्ट करने के लिए पेशेवर लोगों की सहायता ले रहे हैं। चीन में यह नया कारोबार शुरू हो गया है। जिसमें युगल फोटो को नष्ट करने का ठेका पेशेवरों को दिया जा रहा है।
खाड़ी में हालात बिगड़े तो 80 लाख भारतीयों की सुरक्षा चुनौती
त्योहार से पहले रेलवे अलर्ट, यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था
एम्बुलेंस व्यवस्था पर फिर सवाल, छतरपुर में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत
सीएम ने मुलाकात को बताया सकारात्मक और सार्थक
राजनीतिक नियुक्तियों पर तेज हुआ काम, शीर्ष स्तर पर चर्चा
सम्मान विवाद पर गरमाई सियासत, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने
आधार और डेबिट कार्ड की जानकारी लीक, खाते से निकले 5 लाख
मिठाई दुकानों पर जांच अभियान तेज, सैंपल भरकर भेजे लैब
ग्रामीण और शहरी कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार