यूएई की कार्यवाही को अधिकांश पाकिस्तानियों ने बताया उचित
इस्लामाबाद । संयुक्त अरब अमीरात ने पाकिस्तान के 950 लोगों को एक जहाज में भरकर दुबई से पाकिस्तान भेज दिया है। यूएई के इस फैसले पर कुछ लोगों ने पाकिस्तानियों की गलती बताई है तो कुछ ने संयुक्त अरब अमीरात के कदम को असंवेदनशील बताया। वहीं पाकिस्तान के लोगों ने मामले में भारत और पाकिस्तान की तुलना भी की है। कई पाकिस्तानियों ने कहा कि भारत की दुनिया में इज्जत है लेकिन पाकिस्तान की कोई इज्जत नहीं रह गई।
पाकिस्तान सूत्रों ने बताया कि पहले तो सऊदी पाकिस्तानियों को बाहर भेजता था लेकिन अब यूएई ने भी 950 लोगों को लात मारकर फेंक दिया है। पाक मूल के ब्रिटिश नागरिक ने कहा कि पाकिस्तानी अपनी हरकत की वजह से दूसरे मुल्कों में जलील होते हैं। पाकिस्तान के लोग बाहर जाकर भीख मांगते और कायदे कानून तोड़ते हैं। ऐसे में क्यों न उनको लोग वापस भेजें। पाकिस्तानियों ने अपने लोगों के साथ-साथ यूएई की सरकार पर भी गुस्सा निकाला है।
वहीं एक पाकिस्तानी बुजुर्ग ने कहा कि यूएई को अपने फैसले पर शर्म आनी चाहिए। पाकिस्तान एक इस्लामी मुल्क है और यूएई को इसका ध्यान रखना चाहिए। पाकिस्तान में दहशतगर्द इंडिया और दूसरे देश भेज रहे हैं। दूसरे देशों के भेजे एजेंट पाकिस्तान में जुल्म कर रहे हैं।
एक अन्य पाकिस्तानी ने कहा कि भारत और अफगानिस्तान के मीडिया में जिस तरह से ये खबर छपी है, उसमें जिस प्रकार हमारा जमकर मजाक उड़ाया गया है उस पर हमारे राजनेताओं को ध्यान देना चाहिए। वहीं एक दूसरे पाकिस्तानी ने कहा कि हम सऊदी और यूएई में जाकर बेईमानी करते हैं तो वहां के कानून में फंस जाते हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित