प्रेमी युवक की हत्या, 6 गिरफ्तार
बाड़मेर । राजस्थान के बालोतरा में एक प्रेमी युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की। इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।
तीन अन्य युवकों तलाश लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि युवक को 3 दिन तक बंधक बनाकर पीटा गया है। यही नहीं उसे पेशाब भी पिलायी गयी है। आरोपी युवक का शव अस्पताल में फेंक कर फरार हो गए।
यह घटना बालोतरा जिले के सिणधरी थाना इलाके के कोशलू गांव की है। थानाधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि 25 वर्षीय भीमडा गांव निवासी मगाराम पुत्र हनुमान सड़ा झुण्ड गांव अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। प्रेमिका के परिजनों ने मगाराम को पकड़कर बंधक बना लिया और फिर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। खून ज्यादा निकलने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मगाराम और लड़की जेठी के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने बताया कि 26 जुलाई को प्रेमिका जेठी ने शाम 6 बजे मगाराम को मिलने के लिए बुलाया था। वह बस से 70 किलोमीटर दूर प्रेमिका से मिलने पहुंचा और रात में करीब डेढ़ बजे प्रेमिका के घर घुस गया। उसी दौरान जेठी के परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया और बंधक बनाकर जमकर पीटा। जेठी के परिवार के 10 -12 लोगों ने लाठी-डंडों और तार से बेरहमी से पीटा और उसे पिशाब भी पिलायी इस दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपी उसके शव को पिकअप में डालकर अस्पताल ले पहुंच गये। स्ट्रेचर पर उसके शव को छोड़कर आरोपी फरार हो गए। मृतक मगाराम के चाचा खरथाराम ने प्रेमिका जेठी समेत 9 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी सुरेश कुमार के मुताबिक पुलिस ने प्रेमिका जेठी उसकी मां, पिता चौथाराम पुत्र रूपाराम, ताजारम, मेघाराम, खेराज राम रेखाराम, मानाराम (45) पुत्र हिम्मताराम को गिरफ्तार किया है। तीन अन्य युवकों तलाश लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (24 फ़रवरी 2026)
राज्य में दिव्यांग सशक्तिकरण को नई गति
मुख्यमंत्री साय के जन्मदिवस पर पादप बोर्ड द्वारा 2100 औषधीय पौधों का वितरण
मेहनत की चमक और सरकारी संबल
किसानों को लाभान्वित करने हम खेत से बाज़ार तक तैयार कर रहे पूरी श्रृंखला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आईएचजीएफ फेयर 2026 में छत्तीसगढ़ी शिल्प की गूंज, कोंडागांव के कलाकारों ने बिखेरा हुनर का जादू
जल जीवन मिशन से मांगामार में अब हर घर जल
बारनवापारा अभयारण्य : जहां हर कदम पर है प्रकृति का रोमांच
उज्जैन से जावरा ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड परियोजना स्थानीय क्षेत्र के समग्र विकास की बनेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जायका टीम ने किया एमपी ट्रांसको की ट्रांसमिशन लाइन एवं सब स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण