NDMC की पहल: धार्मिक स्थलों का कायाकल्प और महिलाओं के लिए बेहतर सुविधाएँ होंगी
दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार (25 जून) को एनडीएमसी की तीसरी परिषद बैठक हुई. इस दौरान कई प्रस्ताव पारित किए गए. इन प्रस्तावों का उद्देश्य दिल्ली की आध्यात्मिक विरासत को सम्मान देना और सार्वजनिक सुविधाओं को व्यापक रूप से उन्नत करना है.
इस बैठक में संसद सदस्य बांसुरी स्वराज, एनडीएमसी उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल, विधायक व परिषद सदस्य वीरेंद्र सिंह कादियान, अनिल वाल्मीकि सहित प्रतिनिधि मौजूद रहे. परिषद ने धार्मिक स्थलों के विकास, महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ी संरचना और स्वच्छता प्रणालियों को लेकर एक विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की. इस दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा ने धार्मिक स्थल सौंदर्यीकरण एवं विकास समिति के गठन की घोषणा की.
यह समिति इन कार्यों पर केंद्रित होगी
- एनडीएमसी क्षेत्र में धार्मिक स्थलों का सर्वेक्षण.
- श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, बैठने की व्यवस्था और स्वच्छता सुविधाओं का उन्नयन.
- मंदिर परिसरों में रोशनी, रास्तों और सौंदर्यीकरण में सुधार.
- धार्मिक गतिविधियों में किसी प्रकार का व्यवधान न हो, इसका ध्यान रखते हुए हितधारकों से समन्वय.
‘धार्मिक स्थल केवल आस्था के प्रतीक नहीं…’
मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा, धार्मिक स्थल केवल आस्था के प्रतीक नहीं, बल्कि संस्कृति, सेवा और आत्मिक ऊर्जा के केंद्र होते हैं. उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि इन स्थलों को स्वच्छ, सुरक्षित और स्वागतपूर्ण बनाया जाए.
1. हर बाजार में पिंक टॉयलेट
2. नई रोड-स्वीपिंग मशीनों की खरीदी
3. झुग्गी क्लस्टरों और धोबी घाटों का उन्नयन
4. सार्वजनिक शौचालयों की बेहतर देखरेख
हर बाजार में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट
इसके साथ ही एनडीएमसी के हर बाजार में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट बनाए जाने की योजना सहित कई जनहित प्रस्ताव पारित हुए. एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल के मुताबिक इन पिंक टॉयलेट में महिला सुरक्षा गार्ड, सफाई कर्मचारी, सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन, बेबी केयर जोन के साथ ही पीने के पानी जैसी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी. यह पहल महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा की दिशा में एक ठोस कदम है.
ममता ने राज्यसभा के लिए चुना बंगाल की मशहूर टॉली क्वीन...........जाने कौन हैं ये
एलओसी पार से पुंछ में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, भारतीय सेना ने फायरिंग कर खदेड़ दिया
PAK vs SL: टी20 विश्वकप से बाहर होने के बाद सलमान आगा का नया बहाना! क्या बोले पाकिस्तान टीम के कप्तान? जानें
ZIM vs SA Playing-11: टी20 में द. अफ्रीका पर पहली जीत दर्ज कर पाएगा जिम्बाब्वे? मार्करम की टीम का पलड़ा भारी
Alyssa Healy: टीम इंडिया ने हीली को क्यों दिया 'गार्ड ऑफ ऑनर'? अपने आखिरी ODI में खेली 158 रन की ऐतिहासिक पारी
भारत-वेस्टइंडीज टी20: किसके नाम सर्वाधिक रन-विकेट? किसी कैरिबियाई ने नहीं, इस भारतीय ने जड़े सबसे ज्यादा छक्के
India-US Trade Deal: 'रूस के साथ रिश्ते पर नहीं होगा असर' अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बोले रक्षा सचिव
Viral Video: करण औजला के कॉन्सर्ट में हंगामा! VIP लाउंज में चले लात-घूंसे, देखें वायरल वीडियो
इस्राइल-ईरान तनाव के बीच परिवार से मिलने दुबई पहुंचे विष्णु मांचू, शेयर किया मिसाइल का वीडियो
इस्राइल-ईरान की जंग शुरू होने के बाद 'सिकंदर' के संगीतकार ने उठाया बड़ा कदम, बाल-बाल बचे संतोष नारायणन