नीट पेपर सॉल्विंग गैंग का भंडाफोड़ स्पेशल टीम ने गिरफ्तार किए 4 आरोपी
नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टॉफ ने नीट 2024 में नकल करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पेपर सॉल्व करने वाले गिरोह में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान चार मोबाइल फोन और एक कार जब्त की गई है। 5 मई को नई दिल्ली के भारतीय विद्या भवन मेहता विद्यालय में नीट परीक्षा के दौरान दो छात्रों को बेमेल बायोमेट्रिक डेटा के साथ पकड़ा गया था दिल्ली पुलिस की नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टॉफ ने नीट 2024 में नकल करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पेपर सॉल्व करने वाले गिरोह में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में सरकारी मेडिकल कॉलेजों के दो एमबीबीएस छात्र और उनका साथ देने वालों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान चार मोबाइल फोन और एक कार जब्त की गई है। दरअसल 5 मई को नई दिल्ली के भारतीय विद्या भवन मेहता विद्यालय में नीट परीक्षा के दौरान दो छात्रों को बेमेल बायोमेट्रिक डेटा के साथ पकड़ा गया था। थाना तिलक मार्ग में कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया था और कथित प्रॉक्सी छात्र सुमित मंडोलिया और कृष्ण केसरवानी को गिरफ्तार किया गया था। नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी देवेश कुमार महला के मुताबिक अपराध की गंभीरता को देखते हुए, मामले को स्पेशल स्टाफ, नई दिल्ली डिस्ट्रिक्ट को सौंप दिया गया है। नई दिल्ली जिले के एसीपी/ऑपरेशन महेश चंद मीना की देखरेख में काम किया और इंस्पेक्टर संजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। टीम को दो भागों में विभाजित किया गया। एक टीम ने आरोपी का पता लगाने के लिए तकनीकी निगरानी का इस्तेमाल किया, जबकि दूसरी टीम ने दिल्ली, अलवर, जयपुर और नोएडा में कई जगहों पर छापेमारी की। ये छापेमारी खुफिया जानकारी के आधार पर की गई थी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (24 फ़रवरी 2026)
राज्य में दिव्यांग सशक्तिकरण को नई गति
मुख्यमंत्री साय के जन्मदिवस पर पादप बोर्ड द्वारा 2100 औषधीय पौधों का वितरण
मेहनत की चमक और सरकारी संबल
किसानों को लाभान्वित करने हम खेत से बाज़ार तक तैयार कर रहे पूरी श्रृंखला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आईएचजीएफ फेयर 2026 में छत्तीसगढ़ी शिल्प की गूंज, कोंडागांव के कलाकारों ने बिखेरा हुनर का जादू
जल जीवन मिशन से मांगामार में अब हर घर जल
बारनवापारा अभयारण्य : जहां हर कदम पर है प्रकृति का रोमांच
उज्जैन से जावरा ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड परियोजना स्थानीय क्षेत्र के समग्र विकास की बनेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जायका टीम ने किया एमपी ट्रांसको की ट्रांसमिशन लाइन एवं सब स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण