तीन दिन पहले शख्स की आत्महत्या में आया नया मोड़
नई दिल्ली । कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र में तीन दिन पहले युवक द्वारा आत्महत्या करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पीड़ित के पिता का दावा है कि उनके पुत्र ने दो युवकों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की। इससे पहले उसने मोबाइल पर वीडियो भी बनाया। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र के गांव चिरौड़ी के जगवीर बैंसला ने दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि पुत्र दीपक तथा वीरेंद्र सिंह और सचिन कुमार गौड़ के साथ पार्टनरशिप में पीजी का कार्य करते थे। तीनों मिलकर सेक्टर-104 हाजीपुर में एक बिल्डिंग किराए पर ली थी। बिल्डिंग में राधे पीजी के नाम से पीजी चलाते थे। बिल्डिंग के मालिक अजय चपराना से वीरेंद्र के नाम से अनुबंध बनवाया हुआ था। उन्होंने बताया कि पीजी के अलावा दो पीजी और भी थे। उन्हें दीपक, वीरेंद्र, सचिन और दीपक के दो भाईयों ने मिलकर ले रखा था। जिनकी देखभाल दीपक, सोनू और आकाश करते थे। पिछले कुछ समय से राधे पीजी में नुकसान चल रहा था, जिस पर वीरेंद्र और सचिन शिकायतकर्ता के तीनों पुत्रों को मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। नुकसान की भरपाई करने के लिए दवाब बनाते थे।
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हवाई हमला: महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोगों की जान गई
अब आखिरी वक्त तक सुविधा: करंट चार्ट से पहले बोर्डिंग स्टेशन बदलने की तैयारी
पंचायतों में करोड़ों की अनियमितताएं उजागर, मृतकों के नाम पर पेंशन भुगतान
PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानें कब आएंगे ₹2000
MP News: दुष्कर्म और POCSO मामलों में DNA टेस्ट अनिवार्य, लापरवाही पर कार्रवाई
CG News: सेवोक-रंगपो रेल परियोजना से सिक्किम को पहली रेल कनेक्टिविटी, 2027 तक लक्ष्य
Bilaspur: नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलने के बावजूद नए समर शेड्यूल में रात के लिए फ्लाइट नहीं, कुछ दिन पहले हुआ था ट्रायल
IND vs SA Super-8: अभिषेक शर्मा नहीं ये प्लेयर हो सकता है बाहर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11
Holi Special Train: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात! होली पर चलेंगी 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-बिहार जाना होगा आसान
Jabalpur: जबलपुर में तेज रफ्तार एमजी हेक्टर ने बरपाया कहर, पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों को मारी टक्कर