18 अगस्त से NHM कर्मचारी हड़ताल पर, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित
रायपुर। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अधिकारियों और कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल पर सरकार ने कड़ा कदम उठाया है। स्वास्थ्य विभाग ने काम पर नहीं लौटने वाले 25 अधिकारी-कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी है। बुधवार देर शाम इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया।
आदेश का उल्लंघन करने पर कार्रवाई
दरअसल, स्वास्थ्य विभाग के सचिव ने 29 अगस्त को सभी हड़ताली कर्मचारियों को काम पर लौटने का आदेश दिया था। लेकिन आदेश की अवहेलना करने पर 25 कर्मचारियों के खिलाफ यह सख्त कार्रवाई की गई।
18 अगस्त से चल रही हड़ताल
NHM कर्मचारी 18 अगस्त से अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इससे पहले 13 अगस्त को हुई कार्यकारिणी समिति की बैठक में 10 मांगें रखी गई थीं, जिनमें से 5 पर सहमति बनी और आदेश भी जारी किए गए। हालांकि शेष मांगों पर शासन स्तर पर विचार जारी है।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगें
संविलियन और स्थायीकरण, पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना, ग्रेड पे निर्धारण, लंबित 27% वेतन वृद्धि, CR सिस्टम में पारदर्शिता ,रेगुलर भर्ती में आरक्षण, अनुकंपा नियुक्ति , मेडिकल और अन्य लीव सुविधा, ट्रांसफर पॉलिसी और न्यूनतम 10 लाख तक कैश-लेस मेडिकल इंश्योरेंस।
सरकार किन मांगों पर तैयार
CR सिस्टम में पारदर्शिता, मेडिकल और अन्य लीव की सुविधा, ट्रांसफर पॉलिसी (कमेटी बनाने का निर्णय), न्यूनतम 10 लाख तक कैश-लेस मेडिकल इंश्योरेंस और 27% वेतन वृद्धि के स्थान पर सिर्फ 5% वृद्धि।
स्वास्थ्य सेवाएं बाधित
हड़ताल और सरकार-कर्मचारियों के बीच गतिरोध से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। समाधान के लिए अब तक कोई निर्णायक परिणाम नहीं निकला है। बहरहाल, सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि लंबित मांगों पर बातचीत से कब तक स्थिति सामान्य हो पाती है।
अमित शाह का चुनावी हुंकार, बोले- अब नहीं चलेगी दीदी की सरकार
तेज प्रताप का विवादित बयान, RJD के भविष्य पर उठे सवाल
Ministry of Home Affairs को मिला ‘प्रज्ञा’ सिस्टम, सुरक्षा में आएगी नई मजबूती
अहमदाबाद में बल्लेबाजी का सरेंडर: 100 रन की हार से खुश नहीं हेडन, खिलाड़ियों को दी चेतावनी।
वर्ल्ड कप 2026 पर लगा फिक्सिंग का दाग: कनाडा बनाम न्यूजीलैंड मैच की जांच में जुटी आईसीसी की एसीयू।
साइबर फ्रॉड का महाघोटाला: 2500 करोड़ की ठगी, 20 आरोपी गिरफ्तार
हैवानियत का खौफनाक चेहरा: बच्चे की हत्या कर शव ड्रम में छिपाया
भोपाल में ड्रेस कोड को लेकर बवाल, लेंसकार्ट के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन
बड़ी लापरवाही या हादसा? टीकमगढ़ में बस पलटने से 15 घायल
LPG अपडेट: घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर मिलेंगे सिलेंडर, वितरण प्रणाली में नहीं है कोई बाधा।