Priyanka Chopra के जन्मदिन पर Nick Jonas ने दिखाया रोमांटिक अंदाज,
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी पहचान बना चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज 18 जुलाई को अपना 42वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास दिन पर उनके फैंस, दोस्त और सेलेब्स सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं।
वहीं, एक्ट्रेस के हसबैंड सिंगर निक जोनस ने भी किलर तस्वीरें पोस्ट कर अपनी वाइफ को जन्मदिन की बधाई दी है। इसके साथ ही निक ने एक खास नोट भी लिखा है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सिंगर के इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी अपने रिएक्शन दिए है
निक ने शेयर की रोमांटिक तस्वीरें
निक जोनस अक्सर देसी गर्ल के साथ रोमांटिक फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने अनंत-राधिका की शादी में जाते हुए प्रियंका के साथ कार का एक वीडियो शेयर किया था। अब उन्होंने ग्लोबल आइकॉन को उनका बर्थडे खास अंदाज में विश किया है।
हॉलीवुड सिंगर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा की चार किलर तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में वह पूल के अंदर अपनी अदाएं दिखाती हुई नजर आ रही हैं।
दूसरी फोटो में कपल एक दूसरे को किस कर रहा है। तीसरी तस्वीर में एक्ट्रेस बैंच पर बैठकर ग्रीन ड्रेस में पोज देती नजर आ रही हैं और लास्ट फोटो में निक-प्रियंका बीच के पास पोज दे रहे हैं।
फैंस ने दिया पोस्ट पर रिएक्शन
निक के इस पोस्ट पर उनके फैंस ने भी अपना रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा कि इस वजह से आप नेशनल जीजू हो। दूसरे ने लिखा कि आप बहुत भाग्यशाली आदमी हैं जीजू। वह सबसे अच्छी हैं। वहीं, तीसरे ने लिखा कि सबसे लकी लड़का और सबसे भाग्यशाली लड़की। जन्मदिन मुबारक हो।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शादी के बाद खुद भी आबादी बढ़ाने की बात की
‘अगले साल तक सास मर जाए’ लिखकर लगाई प्रार्थना-पत्र
घटना के बाद कुछ देर मेट्रो सेवा प्रभावित
धुएं के गुबार से घिरा औद्योगिक क्षेत्र, लोगों में दहशत
विधासनभा में हंगामे के बीच भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने की घोषणा
सदन में तीखी नोकझोंक, कई बार कार्यवाही बाधित
रेखा और रानी मुखर्जी के साथ कीर्ति सुरेश ने बिताई यादगार शाम, साथ में नजर आईं बॉलीवुड की ‘महारानी’
Zakir Khan: कॉमेडियन जाकिर खान ने बताई काम से ब्रेक लेने की असली वजह, अपनी हेल्थ को लेकर कही ये बात
खराब मौसम या तकनीकी गड़बड़ी? जांच में जुटी एजेंसियां