अमेरिकी धमकी के बाद उत्तर कोरिया की जवाबी कार्रवाई, क्रूज मिसाइल टेस्ट सफल
उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को एक बयान में कहा है कि उन्होंने क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया। यह परीक्षण उत्तर कोरिया ने अपनी परमाणु रोधी क्षमताओं का प्रदर्शन करने के लिए किया है। उत्तर कोरिया ने कहा है कि अमेरिकी धमकी के बाद उन्होंने ये कदम उठाया है। उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया केसीएनए ने बताया कि उनके नेता किम जोंग उन ने भी मिसाइल परीक्षण का निरीक्षण किया।
किम जोंग उन ने खुद मिसाइल परीक्षण पर नजर रखी
उत्तर कोरिया के अनुसार, यह परीक्षण बुधवार को देश के पश्चिमी तट पर किया गया। यह इस साल उत्तर कोरिया का चौथा मिसाइल परीक्षण है और अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता में आने के बाद से दूसरा मिसाइल परीक्षण है। केसीएनए ने कहा कि 'यह देश के दुश्मनों को पैगाम है, जो हमारे सुरक्षा वातावरण का गंभीर रूप से उल्लंघन कर रहे हैं और संघर्ष को बढ़ा रहे हैं।' उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने मिसाइल परीक्षण के नतीजों पर संतोष जताया और कहा कि सेना को युद्ध के लिए तैयार रहने और साथ ही अपने परमाणु हथियारों को भी तैयार रखने की जरूरत है।
अमेरिका पर लगाया था उकसावे की कार्रवाई करने का आरोप
बीते शनिवार ही उत्तर कोरिया के रक्षा मंत्री ने आरोप लगाया था कि अमेरिका और इसके सहयोगी देश उत्तर कोरिया के खिलाफ उकसावे वाली कार्रवाई कर रहे हैं। उत्तर कोरिया ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्त युद्धाभ्यास पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल में तीन बार उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन से मुलाकात की थी। अब दूसरे कार्यकाल में भी ट्रंप ने किम जोंग उन से मिलने की इच्छा जाहिर की है। हालांकि अभी तक उत्तर कोरियाई नेता की तरफ से सीधे तौर पर ट्रंप के प्रस्ताव पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है और उत्तर कोरिया द्वारा लगातार अमेरिका के खिलाफ आक्रामक रुख बरकरार रखा है। किम जोंग उन पर रूस-यूक्रेन युद्ध में रूस की मदद के लिए अपने सैनिक भेजने के आरोप लग रहे हैं। ऐसे में हाल-फिलहाल तो ट्रंप से मिलने के प्रस्ताव पर किम का रवैया थोड़ा उदासीन ही रह सकता है।
रोजगार और व्यापार को बढ़ावा देगा गोंदिया–जबलपुर रेल प्रोजेक्ट
छिंदवाड़ा में युवती से गैंगरेप का आरोप, एक आरोपी गिरफ्तार
45 वर्षीय अधेड़ पर नाबालिग को डरा-धमकाकर बलात्कार करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप
ग्वालियर–सागर समेत बदलते नियमों के बीच शराब कारोबारियों की रणनीति
एलएनसीटी युनिवर्सिटी में विद्यार्थियों ने निभाई पक्ष और विपक्ष की भूमिका
अब 7 दिन की गैरहाजिरी पर नहीं हटेंगे अतिथि शिक्षक, बदला नियम
बैतूल के पूजा हॉस्पिटल में महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, शव रेफर
जापान में मैग्लेव की सवारी, 500 की रफ्तार से प्रभावित हुए सीएम योगी
Madhya Pradesh विधानसभा में गूंजा कोल ब्लॉक विवाद, विपक्ष का वाकआउट
नई एक्साइज पॉलिसी से बढ़ेगा राजस्व, अवैध शराब पर सख्ती