एक महीने तक विंडसर पैलेस पर एक तरफा ही चलेगा ट्रैफिक
नई दिल्ली । ली मैरीडियन होटल के सामने गोल चौराहे विडंसर पैलेस पर आंशिक तौर पर यातायात बंद रहेगा। एनडीएमसी ने यहां पर मौजूद सीवर बैरल की मरम्मत के लिए यह निर्णय लिया है। एनडीएमसी ने इसकी एडवाइजरी जारी कर दी है। नागरिकों को सलाह दी है कि वैक्लपिक तौर पर कस्तूरबा गांधी मार्ग का उपयोग करें। एनडीएमसी के अनुसार अशोक रोड से विडसर पैलेस होते हुए जसवंत सिंह चैंबरी तक का मार्ग खुला रहेगा। उल्लेखनीय है कि विंडसर पैलेस के पास अशोका रोड पर 28 जून को सड़क धंस गई थी। इसकी वजह से 15 दिन तक यहां पर एनडीएमसी ने मरम्मत का काम किया था, लेकिन पूरी सफलता न मिलने के बाद अब एनडीएमसी ने यहां से गुजरने वाली सीवर लाइन के बैरल की मरम्मत का निर्णय लिया है। एनडीएमसी के अनुसार 12 अगस्त से 10 सितंबर तक गोल चक्कर पर आंशिक तौर पर यातायात चलेगा। विंडसर पैलेस गोल चौराहा बहुत ही महत्वपूर्ण चौराहा है। इंडिया गेट से आने वाला यातायात पटेल चौक से लेकर संसद मार्ग और कनॉट प्लेस जाने के लिए उपयोग किया जाता है। ढांसा स्टैंड और बहादुरगढ़ स्टैंड पर जलभराव के कारण नजफगढ़ फिरनी रोड पर यातायात प्रभावित है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस संबंध में एक्स पर पोस्ट कर लोगों से इस मार्ग से जाने से बचने की सलाह दी है। इसके अलावा आनंद पर्वत पर सड़क पर गड्ढों के कारण न्यू रोहतक रोड पर दोनों तरफ यातायात प्रभावित है।
MP के दो पारंपरिक कृषि उत्पादों को GI टैग, बालाघाट के चिन्नौर धान और रीवा के सुंदरजा आम को शामिल किया गया
सक्ती होटल कांड: दिशा मरावी मौत मामले में योगेंद्र साहू गिरफ्तार
T20 World Cup 2026: हैरी ब्रूक के शतक से इंग्लैंड सेमीफाइनल में, पाकिस्तान पर 2 विकेट से जीत
MP News: अभ्युदय जैन केस में मां अलका जैन को हाई कोर्ट से बड़ी राहत
आदिमानव के प्रतीकों में दिखी संगठित भाषा के संकेत
CG Weather Update: बारिश के बाद बढ़ेगा तापमान, जानें रायपुर का हाल
Fuel Alert: पेट्रोल-डीजल के रेट में बड़ा उलटफेर? जानें आज टंकी फुल कराना कितना पड़ेगा भारी
सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, जानें आज का ताजा रेट