Onion Pickle Recipe: घर पर ऐसे बनाएं स्वाद में लाजवाब प्याज का अचार
Onion Pickle Recipe: गर्मियों के मौसम में कुछ भी खाने से पहले सोचना पड़ता है। कई बार हल्का सा भी ज्यादा खाने से गर्मियों फूड प्वाइजिंग की समस्या देखने को मिलती है। इस मौसम में डिहाईड्रेशन और थकावट होना बेहद आम बात है। ऐसे में गर्मी के इस मौसम में अपना ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। गर्मियों के मौसम में दिन के समय इतनी तेज धूल भरी आंधी और गर्म हवाएं चलती हैं, कि घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। गर्मी की वजह से कई बार लू लग जाती है तो तबियत बिगड़ने लगती है।
ऐसे में डॉक्टर्स सलाह देते हैं कि, खाने में ऐसी चीजों का सेवन किया जाए, जिससे लू लगने की संभावना कम हो और शरीर हाईड्रेटेड रहे। इसी के चलते आज हम आपको प्याज का इंस्टेंट अचार बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। दरअसल, गर्मी में प्याज खाने से शरीर को काफी ठंडक मिलती है तो अगर आप प्याज का सेवन अचार के रूप में करेंगे तो इससे खाने का स्वाद भी बढ़ जाएगा और शरीर को राहत भी मिलेगी।
प्याज का अचार बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- प्याज
- नमक
- हल्दी
- लाल मिर्च पाउडर
- अमचूर
- सौंफ
- कलौंजी
- मेथी दाना
- जीरा
- करी पत्ता
- खड़ी लाल मिर्च
- गुड़
प्याज का अचार बनाने की विधि
- प्याज का अचार बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आपको सबसे पहले छोटे प्याज को छांट कर अलग करके साफ करना है। इसके बाद इन प्याज में इस तरह से कट लगाएं कि ये अलग ना हो। प्याज काटने के बाद अब नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर, सौंफ और कलौंजी मिलाकर इसका मसाला तैयार कर लें।
- इसे तैयार करने के बाद प्याज के बीच में इस मिलाए हुए मसाले को अच्छे से भर लें। इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें मेथी दाना, जीरा, करी पत्ता, खड़ी लाल मिर्च डालकर अच्छे से भूनें। मसाले भुन जाने के बाद इसमें प्याज डालें।
- जब ये सब पक जाए तो इसमें एक चोथाई कप पानी डालें और साथ में थोड़ा सा गुड़ भी डालें। इसे भी अब पांच से छह मिनट कर पकाएं। बस अब आपका प्याज का अचार तैयार है। इसे खाने के साथ परोसें और खाने के स्वाद को दोगुना करें।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित