विधानसभा के बाहर खाली गुल्लक के साथ विपक्ष का प्रदर्शन
भोपाल। मोहन सरकार का आज बजट सत्र है जहां आज बजट पटल पर रखा जाएगा. इस बजट में कई बड़ी घोषणाओं का ऐलान मोहन सरकार की तरफ से हो सकता है. रोजगार, किसान, युवाओं और लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाने समेत कई मुद्दों पर लोगों की नजर बजट में रहेगी. मगर उसके पहले ही विपक्ष बजट को लेकर हंगामा करते हुए दिखाई दे रहा है. एक बार फिर विपक्ष के सभी विधायकों ने अनोखा प्रदर्शन कर बजट का विरोध किया।
कर्ज में डूबी है सरकार- कांग्रेस
विधानसभा के सदन पर बजट रखने के पहले ही विपक्ष के सभी विधायकों ने हाथ में कर्ज का गुल्लक रखकर सरकार का विरोध किया है, विपक्ष के नेता प्रतिपक्ष का कहना है कि सरकार कर्ज में डूबी हुई है सरकार का खजाना पूरी तरह खाली है और सरकार के द्वारा प्रदेश की जनता का पैसा पानी की तरह बहाया जा रहा है. सरकार का जो बजट आ रहा है वह लोगों को गुमराह करने का बजट है।
जनता का बजट है मोहन सरकार- जगदीश देवड़ा
हालांकि मोहन सरकार के बजट से लोगों की उम्मीद है साथ ही मोहन सरकार के मंत्री का कहना है कि यह बजट सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बनाया गया है मोहन सरकार का बजट प्रदेश के विकास का बजट है जो मोदी के मंत्र को ध्यान में रखकर बनाया गया है. यह मोहन सरकार के कार्यकाल का तीसरा बजट होगा. जगदीश देवड़ा ने मंगलवार को मंत्रालय में अपर मुख्य सचिव मनीष रस्तोगी समेत वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ बजट को आखिरी रूप दिया है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित