ओयो होटल में प्रेमी ने शादीशुदा महिला की हत्या की, थाने पहुंचकर किया सरेंडर
प्रयागराज । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां प्रेमी ने ओयो होटल में अपनी शादीशुदा प्रेमिका की हत्या कर दी। सोरांव थाना क्षेत्र के उसरही स्थित राम जानकी गेस्ट हाउस में 30 वर्षीय विवेक कुमार ने अपनी प्रेमिका सुमन देवी (35) की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद विवेक ने खुद थाने जाकर सरेंडर किया और पुलिस को इस घटना की जानकारी दी।आरोपी विवेक ने पुलिस को बताया कि वह पिछले 7 साल से सुमन के साथ रिश्ते में था। सुमन की 16 साल पहले रामआसरे से शादी हुई थी, और उसके दो बच्चे भी थे। पिछले कुछ सालों से वह अपने मायके में रह रही थी। विवेक के अनुसार, सुमन उसे ब्लैकमेल कर रही थी, जिस वजह से दोनों के बीच विवाद हुआ और उसने गुस्से में आकर सुमन की हत्या कर दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
विवेक द्वारा दी गई जानकारी के बाद पुलिस तत्काल ओयो होटल पहुंची, जहां सुमन का शव बेड पर पड़ा मिला। पुलिस ने फील्ड यूनिट और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
महिला ने पति-पत्नी बताकर बुक कराया था कमरा
पुलिस के अनुसार, सुमन और विवेक ने पति-पत्नी के रूप में होटल में कमरा बुक कराया था। होटल मैनेजर और कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है कि दोनों कब होटल में आए थे और उन्होंने किस आईडी और एड्रेस पर कमरा बुक किया था। प्रारंभिक पूछताछ में यह साफ हुआ है कि मामला प्रेम प्रसंग का है।
परिवार को दी गई सूचना
मृतका सुमन देवी सोरांव थाना क्षेत्र के सराय गोपाल भदरी गांव की रहने वाली थी। उसकी शादी 10 साल पहले बलकरनपुर गांव में हुई थी, लेकिन पति से विवाद के चलते वह मायके में रह रही थी। पुलिस ने मृतका के परिवार को इस घटना की जानकारी दे दी है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है और विवेक से पूछताछ जारी है। हत्या के पीछे ब्लैकमेलिंग को मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस होटल के अन्य स्टाफ से भी जानकारी जुटा रही है।
संवेदनशील इलाकों की पहचान के निर्देश जारी
CG Budget 2026: किसान हित में बड़े फैसले, कृषि को मिलेगा नया संबल
कृषि विकास को बढ़ावा देने के लिए कैबिनेट का अहम निर्णय
Rahul Gandhi In Bhopal: भोपाल पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे, किसान महाचौपाल को करेंगे संबोधित
किसान महापंचायत से पहले सियासी घमासान, CM मोहन यादव ने राहुल गांधी से पूछा- रवि और खरीफ की फसल क्या होती है?
CG Budget 2026: बस्तर-सरगुजा के विकास पर फोकस, जगदलपुर में खुलेगा मेडिकल कॉलेज, पढ़ें बजट में साय सरकार ने क्या-क्या ऐलान किया
PAK vs ENG: क्या बारिश में भेंट चढ़ेगा पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच? जानें कैसा है पल्लिकेले का मौसम
रबी-खरीफ पर छिड़ी बहस, महापंचायत से पहले माहौल गरम
Rani Durgavati Yojana: क्या है रानी दुर्गावती योजना? बच्चियों के 18 साल पूरे होने पर मिलेगी डेढ़ लाख की राशि, बजट में ऐलान
CG Budget 2026: बजट में महतारी वंदन योजना के लिए बड़ा ऐलान, 250 महतारी सदन बनेंगे, इतने हजार करोड़ रुपये का प्रावधान