पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लिया बड़ा फैसला, नए बैटिंग कोच का ऐलान
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद को चैंपियंस ट्रॉफी-2025 तक के लिए पाकिस्तान की वाइट बॉल क्रिकेट टीम के इंटरिम कोच बना है. जावेद बतौर सिलेक्टर भी काम करते रहेंगे. ऐसे में उन्हें दोहरी जिम्मेदारी संभालनी होगी. अब पाकिस्तान की वाइट बॉल क्रिकेट टीम को नया बल्लेबाजी कोच भी मिल गया है. पीसीबी ने बल्लेबाजी कोच चुनने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. पीसीबी ने एक ऐसे दिग्गज को ये जिम्मेदारी दी है, जिसने पाकिस्तान के लिए एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है.
पाकिस्तानी टीम को मिला नया बैटिंग कोच
पाकिस्तान की टीम ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया. इस दौरान पाकिस्तान के बल्लेबाजों की ओर से काफी खराब खेल देखने को मिला. खासकर टी20 सीरीज में सभी बल्लेबाज रन बनाने के लिए जूझते हुए नजर आए. ऐसे में अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शाहिद असलम को नेशनल वाइट बॉल टीम का बल्लेबाजी कोच बनाने का फैसला लिया है. असलम एक क्वालिफाइड कोच हैं, उन्होंने सहायक कोच, फिल्डिंग कोच और सहायक मैनेजर सहित विभिन्न क्षमताओं में पाकिस्तान टीम के साथ कई सालों तक काम किया है.
हालांकि, पिछले दो साल से वह लाहौर के हाई परफॉर्मेंस सेंटर में कोचिंग पद पर काम कर रहे हैं. अब कोच आकिब जावेद की सिफारिश पर असलम को बल्लेबाजी कोच के रूप में लाया गया है. इससे पहले पूर्व टेस्ट कप्तान मोहम्मद यूसुफ पाकिस्तान टीम के साथ बल्लेबाजी कोच के रूप में काम कर रहे थे और फिर उन्हें नेशनल टीम का सेलेक्टर बनाया गया था. लेकिन यूसुफ ने दोनों पद से इस्तीफा दे दिया था. वह अब हाई परफॉर्मेंस सेंटर में काम कर रहे हैं. यूसुफ ने हाल ही में हाई परफॉर्मेंस सेंटर में भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था लेकिन पीसीबी ने उनका इस्तीफा खारिज कर दिया है.
शाहिद असलम का क्रिकेट करियर
शाहिद असलम ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट ना खेला हो, लेकिन वह घरेलू क्रिकेट में खेल चुके हैं. उन्होंने 17 फर्स्ट क्लास और 16 लिस्ट ए मैच खेले हैं. फर्स्ट क्लास में उन्होंने 367 रन बनाए हैं और 34 विकेट भी लिए हैं. वहीं, लिस्ट ए में उनके नाम 205 रन और 12 विकेट दर्ज हैं. उन्होंने ये मैच साल 1994 से 2000 के बीच खेले थे. 55 साल के असलम इसके बाद से ही कोचिंग की दुनिया में सक्रिय हैं. अब वह जिम्बाब्वे दौरे से टीम के साथ जुड़ सकते हैं. इस दौरे की शुरुआत 24 नवंबर से होने जा रही है.
त्योहार से पहले रेलवे अलर्ट, यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था
एम्बुलेंस व्यवस्था पर फिर सवाल, छतरपुर में बुजुर्ग की दर्दनाक मौत
सीएम ने मुलाकात को बताया सकारात्मक और सार्थक
राजनीतिक नियुक्तियों पर तेज हुआ काम, शीर्ष स्तर पर चर्चा
सम्मान विवाद पर गरमाई सियासत, भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने
आधार और डेबिट कार्ड की जानकारी लीक, खाते से निकले 5 लाख
मिठाई दुकानों पर जांच अभियान तेज, सैंपल भरकर भेजे लैब
ग्रामीण और शहरी कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार
Roti Noodles Recipe: बासी रोटी से कैसे बनाएं चटपटी चाऊमीन? बच्चों का दिल जीत लेगी यह डिश
Holi Special Recipes 2026: त्योहार का मजा दोगुना करें इन टेस्टी और ट्रेडिशनल डिशेज के साथ, घर पर बनाएं खास पकवान