पेट्रोलियम डीलर्स की हड़ताल के आगे झुकी पाकिस्तान सरकार
इस्लामाबाद। पाकिस्तान स्टेट ऑयल (पीएसओ) ने ऐलान किया कि पूरे देश में पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की तरफ से देशव्यापी हड़ताल के बाद ये बात सामने आई है। पाकिस्तान की एआरवाई न्यूज ने इस बात की जानकारी दी है।पाकिस्तान स्टेट ऑयल एक पाकिस्तानी पेट्रोलियम निगम है जो पेट्रोलियम उत्पादों को बांटने में मदद करता है। पीएसओ ने कहा सप्लाई चैन पूरी तरह चालू रहेगी और पेट्रोल डीलरों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के बावजूद पेट्रोल पंपों पर स्टॉक रहेगा।बता दें पीएसओ एक राष्ट्रीय कंपनी है जो हड़ताल के दौरान निरंतर सेवा प्रदान करने और देश की ईंधन जरूरतों को पूरा करने के लिए समर्पित है। ऑल पाकिस्तान पेट्रोलियम डीलर्स ग्रुप ने अपनी राष्ट्रव्यापी हड़ताल जारी रखी है और इससे एक दिन पहले, सरकारी टीम और समूह के बीच होने वाले समझौते को रोक दिया गया था। ऑल- पाकिस्तान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की हड़ताल की मांग के बाद सरकार ने उनसे बातचीत की, लेकिन रिपोर्टों का दावा है कि उनके बीच गतिरोध अभी भी बना हुआ है। एआरवाई न्यूज के अनुसार, ऑल-पाकिस्तान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी हड़ताल का आह्वान प्रभावी रहेगा।
जल जीवन मिशन से बदली फुलमत बाई की जिंदगी, अब नहीं करना पड़ता पानी के लिए संघर्ष
टेलरिंग के व्यवसाय में पूजा देवांगन को मिला मजबूत आधार
प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
गुलाब स्टोरी आने वाले समय में प्रदेश और देश के लिए बनेगी प्रेरणादायक उदाहरण : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वर्गीय जनकदुलारी शर्मा को अर्पित की श्रद्धांजलि
वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव