गोपनीय जानकारी भेजने वाला पाकिस्तानी जासूस दिल्ली से पकड़ा गया: नोएडा ATS ने की बड़ी कार्रवाई!
नोएडा ATS को बड़ी सफलता हाथ लगी है. ATS ने सीलमपुर के रहने वाले हारून को दिल्ली से गिरफ्तार किया है. हारून पाकिस्तानी दूतावास में काम करने वाले मुजम्मिल हुसैन से साथ मिलकर पाकिस्तानी वीजा दिलाने के नाम पर लोगों से मोटी रकम वसूलने का काम करता था. हारून पर आरोप है कि वह देश से जुड़ी गोपनीय जानकारी पाकिस्तान को भेजता था.
हारून सीलमपुर के K ब्लॉक में रहता था. वह दिल्ली में स्क्रैप का काम करता था. 5 अप्रैल से लेकर 25 अप्रैल तक हारून पाकिस्तान में ही था.
पाकिस्तानी कनेक्शन मिलने पर किया गिरफ्तार
हारून पर आरोप था कि वह वह भारत से जुड़ी गोपनीय जानकारी पाकिस्तान को देता था. हारून का कनेक्शन पाकिस्तानी दूतावास में काम करने वाले मुजम्मिल हुसैन से था. हारून और मुजम्मिल हुसैन दोनों पाकिस्तानी वीजा दिलाने के नाम पर लोगों से मोटी रकम वसूलने का काम करते थे. एटीएस का कहना है कि हारून को यह पता था कि हुसैन पाकिस्तान के लिए काम करता था, इसके बावजूद भी हारून ने हुसैन के साथ संबंध बनाकर रखे और भारत की जानकारी साझा की. एटीएस का दावा है कि हारून ने भारत की कई गुप्त सूचनाएं पाकिस्तान को दी. वहीं एटीएस हारून का सोशल मीडिया एकाउंट खगांल रही है, जिससे और जानकारी सामने आ सके. भारत सरकार ने पाकिस्तानी दुतावास के कर्मचारी मुजम्मिल हुसैन को एक दिन पहले ही देश छोड़ने का आदेश दिया था.
पाकिस्तान में की दूसरी शादी
हारून की पहली शादी सीलमपुर की शबाना परवीन से हुई थी. शबाना और हारून के तीन बच्चे हैं. हारुन ने दूसरी शादी पाकिस्तान के पंजाब में रहने वाली सुमाईरा से की थी. सुमाईरा हारून की बुआ की बेटी है. सुमाईरा की शादी पहले भी हो चुकी थी. उसने अपने पहले पति से तलाक लिया था. चार साल पहले दिल्ली में रहने वाली शबाना को हारून की दूसरी शादी के बारे में पता चला था.
परिवार ने कहा – ‘हारून निर्दोष’
हारून के परिवार ने उसके ऊपर लगे जासूसी के आरोप को गलत बताते हुए कहा कि हारून फंसाया जा रहा है. वह निर्दोष है. हारून की मां का कहना है, ‘पाकिस्तान में उनका परिवार है, इसलिए आना-जाना लगा रहता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मेरा बेटा जासूस है.’ वहींं दूसरी तरफ हारून के पड़ोसियों का कहना है कि उन्होंने सोचा तक नहीं था कि हारून पाकिस्तानी के लिए जासूसी करता है. हारून के परिवार में पत्नी, तीन बच्चे, मां और छोटा भाई है.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित