अमेरिकी दूतावास में 50 पासपोर्ट आने से हड़कंप
नई दिल्ली । अमेरिकन एंबेसी में इन दिनों बड़ी संख्या में पासपोर्ट आने से हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों ने बड़ी संख्या में डाक से पासपोर्ट आने को सुरक्षा में खतरा बताया है। अधिकारियों ने इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस दी है। मामले की जांच अपराध शाखा को सौंपी गई है। कई दिन की तफ्तीश के बाद भी दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को सुराग हाथ नहीं लगा है। वहीं, एंबेसी की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ समय से एंबेसी में डाक के जरिये पासपोर्ट आ रहे हैं। अब तक 50 से ज्यादा पासपोर्ट आ चुके हैं। इन पासपोर्ट को अमेरिका व कनाडा जाने के लिए वीजा के लिए भेजा जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार एंबेसी में इस तरह डाक से पासपोर्ट वीजा के लिए आते हैं और न ही इस तरह का कोई सिस्टम है। ऐसे में पासपोर्ट आने से सुरक्षा में खतरा के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि दिल्ली पुलिस के अधिकारी इस बात से इंकार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जालसाजों ने पासपोर्ट व वीजा बनवाने वाली कंपनी के प्रतिनिधि बनकर लोगों को फोन किया और उन्हें अमेरिका का वीजा लगवाने का झांसा दिया। साथ ही वीजा लगवाने के नाम पर पीड़ितों से पांच से 15 लाख रुपये लिए हैं।
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हवाई हमला: महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोगों की जान गई
अब आखिरी वक्त तक सुविधा: करंट चार्ट से पहले बोर्डिंग स्टेशन बदलने की तैयारी
पंचायतों में करोड़ों की अनियमितताएं उजागर, मृतकों के नाम पर पेंशन भुगतान
PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानें कब आएंगे ₹2000
MP News: दुष्कर्म और POCSO मामलों में DNA टेस्ट अनिवार्य, लापरवाही पर कार्रवाई
CG News: सेवोक-रंगपो रेल परियोजना से सिक्किम को पहली रेल कनेक्टिविटी, 2027 तक लक्ष्य
Bilaspur: नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलने के बावजूद नए समर शेड्यूल में रात के लिए फ्लाइट नहीं, कुछ दिन पहले हुआ था ट्रायल
IND vs SA Super-8: अभिषेक शर्मा नहीं ये प्लेयर हो सकता है बाहर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11
Holi Special Train: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात! होली पर चलेंगी 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-बिहार जाना होगा आसान
Jabalpur: जबलपुर में तेज रफ्तार एमजी हेक्टर ने बरपाया कहर, पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों को मारी टक्कर