दिल्ली- एनसीआर के लोगों को जाम से मिलेगी मुक्ति
नई दिल्ली । मिनिस्ट्री ऑफ सिविल एविएशन (एमओसीए), मिनिस्ट्री ऑफ होम एफेयर (एमएचए), डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए), एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई), डिजिटल स्काई के संयुक्त प्रयास से पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) माडल पर एयर टैक्सी (इलेक्ट्रिक व्हीकल एयर ड्रोन) का संचालन करने की योजना है। देश में इस योजना को पहली बार एनसीआर में शुरू किया जाएगा, जिसके सर्वे का काम पूरा हो चुका है। सर्वे में छह रूट पर पर एयर टैक्सी संचालित की योजना है। इसके लिए एनसीआर में 48 स्थानों पर हेलीपोर्ट का निर्माण होगा। हालांकि लोकसभा चुनाव के कारण आदर्श आचार संहिता लगी हुई है। इसलिए परियोजना पर काम धीमी गति से चल रहा है, लेकिन परियोजना को धरातल पर उतरकर लोगों को लाभांवित करने के लिए दो वर्ष की समय सीमा निर्धारित की गई है। बता दें कि इस परियोजना से सबसे अधिक फायदा उन लोगों को होने वाला है, जिनका प्रतिदिन नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम आना-जाना होता है। एनसीआर के जाम में फंस कर उनका घंटों समय व पैसा बर्बाद होता है। इस परियोजना से प्रतिदिन दिल्ली एनसीआर के शहरों के लोग छह से 12 मिनट खर्च कर एयर टैक्सी के माध्यम से अपने गंतव्य तक आसानी से आ जा सकेंगे। इससे उनका समय की बचत होगी।
बारनवापारा अभयारण्य : जहां हर कदम पर है प्रकृति का रोमांच
उज्जैन से जावरा ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड परियोजना स्थानीय क्षेत्र के समग्र विकास की बनेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जायका टीम ने किया एमपी ट्रांसको की ट्रांसमिशन लाइन एवं सब स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण
रेलवे-सड़क सहित अन्य अधोसंरचनात्मक कार्यों की नियमित समीक्षा होगी
पारिस्थितिकी तंत्र में सहयोगी पशु पक्षियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री डॉ यादव
सिंधिया कप से पहले भोपाल लेपर्ड्स का बड़ा ऐलान, अरशद पर फिर जताया भरोसा
किसानों को समय पर भुगतान का आश्वासन
स्नूकर क्लब बना खूनी मैदान, भोपाल में नाबालिग छात्र पर ताबड़तोड़ हमला
गुस्से में उठाया खौफनाक कदम, विशेषज्ञों ने दी संयम की सलाह