गर्मियों की परफेक्ट डिश: स्वाद और सेहत से भरपूर खीरे का रायता
गर्मियों में ठंडे-ठंडे व्यंजन न सिर्फ शरीर को राहत देते हैं, बल्कि पाचन को भी दुरुस्त रखते हैं. ऐसे मौसम में रायता एक परफेक्ट ऑप्शन होता है जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी होता है. खासतौर पर खीरे का रायता, जो ठंडक पहुंचाने के लिए जाना जाता है.
यह हल्का, झटपट बनने वाला और बेहद पौष्टिक व्यंजन है. खीरा पानी से भरपूर होता है, जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है. इसे आप लंच या डिनर के साथ परोस सकते हैं. आइए जानते हैं घर पर खीरे का रायता बनाने की आसान और स्वादिष्ट रेसिपी.
सामग्री :
- दही (ताजा) - 2 कप
- खीरा - 1 मीडियम शेप का, कद्दूकस किया हुआ
- हरी मिर्च - 1/2 छोटा चम्मच, बारीक कटी हुई (वैकल्पिक)
- भुना जीरा पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
- काला नमक - 1/4 छोटा चम्मच (या स्वादानुसार)
- सादा नमक - स्वादानुसार
- हरा धनिया - 1 बड़ा चम्मच, बारीक कटा हुआ
- पुदीना के पत्ते - 5-6, बारीक कटे हुए (ऑप्शनल)
विधि :
- सबसे पहले एक कटोरे में दही लें और उसे अच्छी तरह से फेंट लें ताकि वह स्मूथ (चिकना) हो जाए और उसमें कोई गुठली न रहे। आप चाहें तो दही को थोड़ा पतला करने के लिए 1-2 चम्मच ठंडा पानी भी मिला सकते हैं।
- इसके बाद खीरे को धोकर छील लें और फिर उसे कद्दूकस कर लें। कद्दूकस किए हुए खीरे को हल्के हाथों से निचोड़ लें ताकि उसका एक्स्ट्रा पानी निकल जाए। ऐसा करने से रायता ज्यादा पतला नहीं होगा।
- फिर फेंटे हुए दही में कद्दूकस किया हुआ और निचोड़ा हुआ खीरा डालें और अब इसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च (अगर इस्तेमाल कर रहे हैं), भुना जीरा पाउडर, काला नमक और सादा नमक डालें।
- इसके बाद बारीक कटा हुआ हरा धनिया और पुदीना के पत्ते (अगर इस्तेमाल कर रहे हैं) भी रायते में डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- रायते को कम से कम 15-20 मिनट के लिए फ्रिज में रखकर ठंडा करें। ठंडा होने के बाद यह और भी स्वादिष्ट लगता है।
- ठंडे-ठंडे खीरे के रायते को आप रोटी, पराठा, चावल या किसी भी मेन डिश के साथ परोस सकते हैं। यह गर्मियों में एक बेहतरीन साइड डिश है जो आपके खाने को और भी टेस्टी और रिफ्रेशिंग बना देगा।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित