दिल्ली पार्क में टहल रहे इंस्पेक्टर पर तान दी पिस्तौल छीनी सोने की चेन
नई दिल्ली । पुलिस के मुताबिक, बीती शाम को चाणक्यपुरी इलाके के एक पार्क में इंस्पेक्टर इवनिंग वाक कर रहे थे। इसी दौरान एक शख्स ने उनके साथ न सिर्फ हाथापाई की, बल्कि उनकी सोने की चेन लूटने की कोशिश की। इंस्पेक्टर ने तुरंत पीसीआर को कॉल करके मामले की सूचना दी और लोकल पुलिस ने पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। दिल्ली में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है की वह अब पुलिस वालों को भी लूट का शिकार बना रहे हैं। मामला नई दिल्ली जिले के चाणक्यपुरी इलाके का है। यहां शाम को टहलने निकले दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई। आरोपियों ने इंस्पेक्टर के साथ हाथापाई की वहीं, उनकी सोने की चेन भी लूटने की कोशिश की। इंस्पेक्टर ने बहादुरी दिखाते हुए लूट करने आए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दूसरा आरोपी वहां से भाग गया जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित इंस्पेक्टर स्पेशल सेल में तैनात हैं। वह अपने ऑफिस के पास पार्क में टहल रहे थे तभी उनसे लूट करने के लिए दो आरोपी आ गए। लोकल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर विनोद कुमार बडोला के साथ घटना हुई है। इंस्पेक्टर विनोद शाम के समय विनय मार्ग स्थित अपने ऑफिस से टहलने के लिए निकले थे। वह जब ऑफिस से नेहरु पार्क पहुंचे तो वहां दो लडकों ने उन्हें रोक लिया। आरोपी लड़कों ने इंस्पेक्टर को पिस्तौल दिखाकर उनसे लूट करने की कोशिश की। एक आरोपी ने इंस्पेक्टर के गले में पड़ी सोने की चेन को छीनकर भागने की कोशिश की।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (23 फ़रवरी 2026)
सशक्त समाज निर्माण में शिक्षा और संगठन की भूमिका अहम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का किया आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी
मालवा की अनुकूल भौगोलिक स्थिति और सुदृढ़ अधोसंरचना से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की पहल ‘देखो अपना देश’ से जागा युवाओं में उत्साह
देश के प्रत्येक व्यक्ति को जनजातीय इतिहास को जानना चाहिए: चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति सूर्यकांत
27 दिनों तक चिकित्सकों की देखभाल से नन्हीं जान को मिला नया जीवन
नवाचार और तकनीक से मध्यप्रदेश को बनाया जायेगा अग्रणी कृषि राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
"मन की बात" देश और देशवासियों की उपलब्धियों को सामने लाने का एक प्रभावी प्लेटफार्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव