पेंसिल्वेनिया में विमान हादसा, आग के बीच सवारों की जान बची, अस्पताल में भर्ती
रविवार को पेंसिल्वेनिया के एक उपनगरीय इलाके में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मैनहेप टाउनशिप में लैंकेस्टर हवाई अड्डे के पास दोपहर करीब 3 बजे ये दुर्घटना घटी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विमान में पांच लोग सवार थे और सभी लोगों की जान बच गई।
पांचों को ले जाया गया अस्पताल
पुलिस प्रमुख ने बताया कि विमान में सवार सभी पांच लोगों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी हालत अभी भी अज्ञात है। प्रमुख ने आगे बताया कि विमान दुर्घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है।
प्रत्यक्षदर्शी ब्रायन पिपकिन, जो पास में ही गाड़ी चला रहा था, उसने बताया कि एक छोटे विमान को चढ़ते और फिर दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले बाईं ओर गिरते देखा। उसने कहा, "विमान नाक के बल नीचे गिरा और तुरंत आग का गोला बन गया। वहां बहुत धुआं था और बहुत गर्मी थी।"
इस हादसे को लेकर संघीय उड्डयन प्रशासन ने बताया कि यह दुर्घटना बीचक्राफ्ट बोनांजा विमान में हुई, जिसमें पांच लोग सवार थे। हालांकि, दुर्घटना कैसे हुई, इसके बारे में स्थिति अभी तक स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच में अधिकारी जुटे हुए हैं।
शाह का प्लान: 850 सीटों वाली लोकसभा से कैसे बदलेगी राजनीति
डिजिटल सेवाओं में जबलपुर का जलवा, ई-गवर्नेंस में सबसे आगे
देश में मौसम के दोहरे मिजाज ने सबको चौंकाया
संजीव अरोड़ा पर ED की बड़ी रेड, पंजाब में राजनीतिक हलचल तेज
मायावती ने साधा निशाना, कांग्रेस पर महिला आरक्षण में देरी का आरोप
इंजन फेल होने से रुकी मालगाड़ी, यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी
संसद से सड़क तक हंगामा: परिसीमन के खिलाफ स्टालिन का बड़ा प्रदर्शन, माहौल तनावपूर्ण
शाम की चाय के लिए परफेक्ट स्नैक, घर पर बनाएं स्प्रिंग रोल्स
मैच फिक्सिंग का शक? कनाडा-न्यूजीलैंड मुकाबला जांच के घेरे में