विनेश फोगाट के संघर्ष और सफलता पर PM मोदी ने जताई प्रशंसा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस पर पेरिस ओलंपिक 2024 में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले एथलीटों से बातचीत की। आज पूरी बातचीत का वीडियो रिलीज किया गया। वीडियो में पीएम मोदी भारतीय दल की तारीफ करते दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक एथलीट ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। पूरे देश को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है। इस दौरान उन्होंने पेरिस ओलंपिक में मेडल जीतते-जीतते चूकने वाली विनेश फोगाट की भी तारीफ की।
उन्होंने कहा- विनेश फोगाट ओलंपिक में फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय रेसलिंग के फाइनल में पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं। यह भी हमारे लिए गर्व का विषय है। ओलंपिक में 7 शूटिंग इवेंट्स में भारतीय शूटर्स फाइनल में पहुंचे। यह भी पहली बार हुआ है। बता दें कि मनु भाकर ने 2 दो मेडल जीते, जिसमें से एक सरबजोत सिंह के साथ 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में था।
मनु एक अन्य इवेंट के फाइनल में भी पहुंचीं थीं, जबकि विनेश फोगाट 50 किलोग्राम भारवर्ग में निर्धारित वजन से कुछ अधिक होने की वजह से गोल्ड मेडल इवेंट के लिए अयोग्य घोषित की गई थीं। उन्होंने खेल पंचाट के सामने अपील की थी, लेकिन उसे खारिज कर दिया गया। प्रधानमंत्री ने भारतीय एथलीटों, विशेष रूप से भारतीय पुरुष हॉकी टीम, दोहरे कांस्य पदक विजेता मनु भाकर, सरबजोत सिंह और अमन सहरावत सहित कई अन्य खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और मेडल जीते।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित