5 दिनों में 3 देशों का दौरा करेंगे पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही तीन देशों की यात्रा पर जाने वाले हैं। पीएम मोदी 15 जून से 19 जून के बीच साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया की यात्रा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने आज इसकी सूचना जारी करते हुए बताया कि पीएम मोदी की इस यात्रा का उद्देश्य प्रमुख वैश्विक साझेदारों के साथ भारत की द्विपक्षीय और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना है।
विदेश मंत्रालय के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पीएम मोदी पहले साइप्रस जाएंगे। इसके बाद कनाडा में जी-7 सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और फिर वो क्रोएशिया का रुख करेंगे।
साइप्रस का दो दिवसीय दौरा
विदेश मंत्रालय के अनुसार, साइप्रस गणराज्य के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस के बुलावे पर पीएम मोदी 15 जून को दो दिवसीय साइप्रस यात्रा के लिए रवाना होंगे। पिछले 2 दशकों में भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली साइप्रस यात्रा होगी। इस दौरान पीएम मोदी और राष्ट्रपति निकोस के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी।
विदेश मंत्रालय ने अपनी स्टेटमेंट में कहा-
यह यात्रा दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाएगी। इसी के साथ भूमध्यसागरीय क्षेत्र और यूरोपीय संघ के साथ भारत का जुड़ाव और भी ज्यादा मजबूत होगा।
जी-7 सम्मेलन में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी
साइप्रस के बाद पीएम मोदी 16 और 17 जून को कनाडा की विदेश यात्रा पर रहेंगे। पीएम मोदी कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बुलावे पर जी-7 सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी लगातार छठीं बार जी-7 सम्मेलन में शिरकत करेंगे। इस सम्मेलन में फ्रांस, अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, जापान, इटली और कनाडा के दिग्गज नेता भी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी कुछ देशों के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी कर सकते हैं।
ऐतिहासिक होगा क्रोएशिया का दौरा
कनाडा के बाद पीएम मोदी 18 जून को क्रोएशिया की यात्रा करेंगे। पीएम मोदी की यह यात्रा बेहद ऐतिहासिक होगी। पीएम मोदी क्रोएशिया जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविक के बुलावे के बाद पीएम मोदी की यह यात्रा शेड्यूल की गई है। इस दौरान पीएम मोदी क्रोएशिया के राष्ट्रपति जोरान मिलनोविच से भी मुलाकात करेंगे।
CM मोहन यादव की सौगात: अब मिनटों में होगा भोपाल से रामराजा सरकार का दर्शन
महिला आरक्षण पर संग्राम: पीएम मोदी के संबोधन को खरगे ने बताया 'चुनावी भाषण'
द्वारका में पुलिस और लगरपुरिया गैंग के बीच मुठभेड़, दो शूटर गिरफ्तार
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव: ईरानी नौसेना ने दो भारतीय जहाजों पर की फायरिंग
समय से पहले 'जून' का अहसास: देश में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड
इंदौर मेट्रो: ट्रैक तैयार, सेफ्टी क्लीयरेंस ओके, बस 'महुर्त' का इंतजार
अफगानिस्तान में आया 5.0 तीव्रता का भूकंप, कश्मीर में भी लगे झटके