बाइक सवार बदमाशों के साथ मुठभेड़ के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
नोएडा सेंट्रल के कोतवाली पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया. पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है. पुलिस को पूछताछ में पता चला है दोनों शातिर किस्म के बदमाश है, जो दिल्ली एनसीआर में चेन स्नेचिंग और लूटपाट की वारदातों को अंजाम दिया करते थे. इन बदमाशों पर दिल्ली-एनसीआर में एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं.
पुलिस के रोकने के बाद भी नहीं रुके बदमाश
पुलिस मुठभेड़ गोली लगने से घायल बदमाश की पहचान सूरज शर्मा पुत्र बृजमोहन शर्मा के रूप में हुई है. एडिशनल डीसीपी हृदयेश कठेरिया ने बताया कि बिसरख पुलिस की टीम ग्रेटर नोएडा वेस्ट एटीएस गोल चक्कर पर चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान अपाचे मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध आते हुए दिखाई दिए, उन्हें रुकने का इशारा किया गया किन्तु नहीं रुके और तेज रफ्तार से यूटर्न लेकर जलपुरा पुस्ता की तरफ भागने लगे.
बदमाशों ने किया पुलिस की टीम पर हमला
पुलिस की टीम ने बाइक का पीछा किया. इसी दौरान बदमाशों की मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस टीम पर फायर कर भागने लगे. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सूरज शर्मा पुत्र बृजमोहन शर्मा के पैर में गोली लगने के कारण घायल अवस्था में गिरफ्तार किया. जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. वहीं पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के पास से अवैध तमंचा कारतूस, अपाचे मोटरसाइकिल लूटी हुई 2 चेन बरामद हुई है. वहीं इसका अस्पताल में इलाज चल रहा है और दूसरे बदमाश की तलाश जारी है.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित