चेन लूट के आरोपी को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दबोचा
आगरा पुलिस और लूट के आरोपी बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें बदमाश घायल हुआ है. इस मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली थी कि लूट का आरोपी लूट के माल को बेचने की फिराक में है, सूचना पर पुलिस टीम ने बदमाश की घेराबंदी करनी शुरू कर दी. इस दौरान बदमाश और पुलिस के बीच में मुठभेड़ हुई और बदमाश के पैर में गोली लगी.
दरअसल थाना न्यू आगरा में एक पीड़िता ने सूचना दी कि 22 मई को एसआरके के मॉल के सामने से अपने भाई के साथ गुजर रही थी इसी दौरान एक अज्ञात बाइक ने गले से सोने की चेन तोड़ ली और फरार हो गया. पीड़िता समझ ही नही पाई कि पलभर में हुआ क्या , एक अज्ञात बाइक आई और झप्पटा मार कर गले से चेन तोड़ ली और फरार हो गया. जिसके बाद पीड़िता ने थाना न्यू आगरा पर शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने मुकदमा दर्ज आरोपी लुटेरे बदमाश की तलाश के लिए पुलिस टीम का गठन किया और जांच पड़ताल शुरू कर दी.
पुलिस टीम लगातार आरोपी बदमाश की तलाश कर रही थी और अन्य माध्यमों से जांच की जा रही थी. पुलिस शांति व्यवस्था और कानून व्यस्वथा के लिए चेकिंग कर रही थी, उसी दौरान मुखबिर की सूचना मिली कि लूट का आरोपी लूटी गई सोने की चेन बेचने की फिराक में है तो पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी. इसी दौरान मुठभेड़ हुई और बदमाश घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश रहीश है जो पूर्व में भी घटनाओं को अंजाम दे चुका है और जेल भी जा चुका है. पकड़े गए बदमाश के कब्जे से लूटी गई सोने की चेन, एक बाइक, अवैध तमंचा, कारतूस बरामद हुए. पुलिस की पूछताछ में बदमाश ने बताया कि एसआरके मॉल के सामने से गले से चेन तोड़ी थी उसी को बेचने के लिए निकला था. बदमाश से बरामद हुई बाइक के बारे में बताया कि लूट के लिए अलग अलग बाइक का इस्तमाल किया जाता है, बाइक के अलग अलग पार्ट से बाइक तैयार की जाती है उससे लूट करते है. पकड़ा गया बदमाश अन्य घटनाओं में भी शामिल रहा है और जेल भी जा चुका है.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित