पुलिस की गुंडागर्दी रात्रि गश्त के दौरान पुलिसकर्मी ने लोगों को डंडे से पीटा
सीहोर । शहर के भेरुंदा कस्बे में पुलिस वाहन से रात्रि गश्त के दौरान पुलिसकर्मी ने वर्दी का रौब दिखाते हुए जमकर उत्पाद मचाया और कई लोगों की डंडे से पिटाई कर दी। घटना रविवार रात्रि करीब 10.45 बजे की है। बताया जाता है कि आरोपित पुलिसकर्मी शराब के नशे में था। उसने कुछ दुकानों में घुसकर तोड़फोड़ भी की और सामान बाहर फेंक दिया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। घटना के बाद पीड़ित लोग व परिजन थाने पहुंचे, लेकिन वहां उनकी सुनवाई नहीं हुई। इस पर उन्होंने पुलिस के आला अधकारियों से गुहार लगाई, जिसके बाद आरोपित पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह है मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार रात्रि करीब 10.45 बजे पुलिस वाहन से टीम गश्त पर निकली। उसमें शामिल हेड कांस्टेबल पवन बावड़िया शराब के नशे में उग्र हो गया और दुकानों पर बैठे लोगों पर अचानक डंडे बरसाने लगा। इसके चलते 15 से अधिक लोग घायल हो गए। घायल लोग पुलिस थाने रिपोर्ट लिखाने पहुंचे, लेकिन थाने में उपस्थित पुलिसकर्मियों ने रिपोर्ट नहीं लिखी। तब पीड़ितों ने इसकी शिकायतएसपी व एसडीओपी से की। एसपी मयंक अवस्थी ने एसडीओपी को थाने भेजा। एसडीओपी दीपक कपूर ने पीड़ितों से मुलाकात की व बताया कि उक्त पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है। रात्रि 3 बजे एसडीओपी के आश्वासन पर पीड़ित घर लौट गए। लेकिन सोमवार को पीड़ितों ने थाने पहुंचकर घटना को अंजाम देने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने की मांग की।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित