हिमांशु भाऊ गैंग पर पुलिस का शिकंजा, शूटर दबोचा गया
नई दिल्ली|दिल्ली पुलिस ने गुरुवार देर रात पुलिस का बड़ा ऐक्शन देखने को मिला। पुलिस ने एनकाउंटर के बाद हिमांशु भाऊ गैंग के दो संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई उईआर-2 फ्लाईओवर के पास हिरनकुडना-दिचाउ गांव वाली सड़क पर हुई, जहां पुलिस ने संदिग्धों की कार को रोका था।
एनकाउंटर में बदमाश ने की फायरिंग
जब पुलिस टीम ने कार को रोकने का प्रयास किया, तो विक्की उर्फ मोगली नाम के आरोपी ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी में फायरिंग की, जिसमें विक्की के बाएं पैर में गोली लग गई। उसे तुरंत राव तुला राम मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल रेफर किया गया। उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।
विक्की पर 5 हजार का इनाम, कई हत्याओं में वांछित
37 वर्षीय विक्की, हरियाणा के बहादुरगढ़ का निवासी है। हरियाणा पुलिस ने उसके सिर पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। वह रोहतक जिले के मेहम थाने में दर्ज दोहरे हत्याकांड और संपला थाने में एक अन्य हत्या के मामले में वांछित था। इसके अलावा उसके खिलाफ हथियार रखने, मारपीट और कई अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार वह हिमांशु भाऊ गैंग के प्रमुख सदस्यों का करीबी साथी था और लंबे समय से फरार चल रहा था।
दूसरा आरोपी मौके से ही पकड़ा गया
कार में उसके साथ 39 साल का मौजूद चंदर भान भी था। चंदर दिल्ली के रोहिणी का रहने वाला है। उसे पुलिस ने घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी क्राइम हिस्ट्री की जांच अभी जारी है।बारिश और ठंड नहीं डिगा सकी जोश, कर्तव्य पथ पर भीगते हुए रिहर्सल देखने पहुंचे लोगये भी पढ़ें:हत्या या हादसा? पत्नी के हाथ में पकड़े सब्जी काटने वाले चाकू से पति की गई दिल्ली-NCR में बदला मौसम, तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश शुरू; ठंड का भी यूटर्न
हथियार और कार जब्त
एनकाउंटर के बाद पुलिस ने विक्की के पास से .32 बोर की पिस्तौल और 12 जिंदा कारतूस बरामद किए। चंदर भान के पास से एक देशी कट्टा और 6 जिंदा कारतूस मिले। दोनों की कार को भी कब्जे में ले लिया गया। फॉरेंसिक टीम और क्राइम यूनिट ने मौके पर गहन जांच की।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित