ओलंपिक 2028 की तैयारी: मनु भाकर ने गोल्ड जीतने का मास्टरप्लान बताया
पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर ने भारत के लिए दो मेडल जीते। महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल और मिक्स्ड टीम 10 मीटर एयर पिस्टल में मनु ने ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया। वह ओलंपिक में शूटिंग मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला बनीं। इसके साथ ही मनु भाकर आजादी के बाद एक ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय भी हैं। पेरिस ओलंपिक के खत्म होने के बाद मनु शुक्रवार को टाइम्स ऑफ इंडिया के ऑफिस पहुंचीं।
2028 ओलंपिक में गोल्ड की तैयारी?
ओलंपिक गेम्स 4 साल पर आयोजित होते हैं। अगला ओलंपिक 2028 में अमेरिका के लॉस एंजिलिस में हैं। 22 साल की मनु भाकर से पूछा गया कि वहां गोल्ड मेडल लाने के लिए आप क्या करेंगी। इसके जवाब में भारतीय शूटर ने कहा, 'यह अलग होगा, उम्मीदों का भार होगा। हमें थोड़ा और जोर लगाना होगा। अधिक दबाव के साथ, अधिक प्रयास भी होने चाहिए। हालांकि, प्रयोग के लिहाज से मुझे नहीं लगता कि बहुत ज्यादा प्रयोग सफल होंगे।'
कोच का दावा इससे बेहतर करेंगे
मनु भाकर के कोच जसपाल राणा ने भी इसपर अपनी राय रखी। अपने समय के दिग्गज शूटर रहे राणा ने कहा- यह स्वाभाविक है क्योंकि हम इसी के लिए ट्रेनिंग लेते हैं। इसलिए, हम अपना बेस्ट देंगे और इस बार से बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आश्रम-छात्रावास में ‘सीखो-सिखाओ, अंजोर फैलाओ’ कार्य संस्कृति के जरिए विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने किया जा रहा तैयार
परीक्षा पूर्व विद्यार्थियों के लिए ‘हेल्पलाइन 2026’ मार्गदर्शन एवं परामर्श की सशक्त पहल
समाज की प्रगति के लिए संगठित रहना आवश्यक - वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन
‘प्रोजेक्ट चीता’ ‘प्रकृति से प्रगति’ का संदेश देती विश्व की सबसे सफल परियोजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच आयोजित