प्रधानमंत्री मोदी हिसार और यमुनानगर का भी दौरा करेंगे
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को हरियाणा के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी हिसार और यमुनानगर का भी दौरा करेंगे। हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री पहले हिसार पहुंचेंगे और उसके बाद दोपहर 2 बजे यमुनानगर में कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि हिसार और यमुनानगर दोनों स्थानों पर प्रधानमंत्री की मौजूदगी में बड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जिसमें प्रधानमंत्री जनता को संबोधित करेंगे और राज्य की विकास योजनाओं पर बात करेंगे।उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर राज्य सरकार की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। श्याम सिंह राणा ने इस दौरान फसलों की खरीद को लेकर भी अहम जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि आज से शुरू हुई फसलों की खरीद प्रक्रिया में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि हरियाणा के सभी मंडियों में फसलों की खरीदारी सुचारू रूप से की जाएगी।कृषि मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने फसल खरीद को लेकर सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। मंडियों में बारदाने की उपलब्धता समेत अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था की गई है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
असम में चुनावी तैयारी तेज, NDA में सीट बंटवारे पर 10 मार्च तक अंतिम मुहर
हेलीकॉप्टर दौरे के दौरान स्थानीय उद्योगों और स्वरोजगार की सराहना
छह हत्याओं का खौफनाक अंजाम: मनेरी केस में आरोपी को सजा-ए-मौत
राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस में टिकट के लिए खींचतान, एक-एक सीट पर कई दावेदार
आप संयोजक और नेता पर लगे आरोपों से बड़ी राहत
चुनावी माहौल में बड़ा उलटफेर: एम. के. स्टालिन की मौजूदगी में DMK में शामिल हुए ओ. पन्नीरसेल्वम
संजय राउत को राहत, BJP नेता की पत्नी की मानहानि मामले में कोर्ट ने किया बरी
भाजपा की राष्ट्रीय टीम में बड़े बदलाव की तैयारी, 60 साल से कम उम्र के नेताओं को मिलेगा मौका
मोहन यादव पेंशनर्स पर मेहरबान, खाते में भेजे 196.72 करोड़, सागर में सौगातों की बौछार
ड्यूटी टाइम को लेकर टकराव: CIMS के डॉक्टर बोले- मांगें नहीं मानी तो 28 फरवरी से काम बंद