प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी पाली सांसद खेल महाकुंभ की शुभकामनाएं, कहा.....
पाली सांसद खेल महाकुंभ शनिवार को पाली शहर के बांगड़ स्टेडियम में आयोजित होने जा रहा है। इसमें 10 हजार से अधिक खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पाली सांसद खेल महाकुंभ के लिए शुभकामनाएं दी।
खेल में कभी जीत तो कभी आप सीखते हैं- PM मोदी
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि सेना से लेकर खेल तक राजस्थान की वीर भूमि के युवाओं ने सदैव देश का नाम रोशन किया है। मुझे विश्वास है कि राजस्थान के सभी खिलाड़ी इसी विरासत को आगे बढ़ाएंगे।
पीएम मोदी ने कहा कि खेलो में हार तो कभी होती ही नहीं है। खेल में या तो आप जीतते हैं या तो आप सीखते हैं। इसलिए सभी खिलाड़ियों के साथ जो कोच और परिवारजन वहां उपस्थित हैं, उन सभी को मैं अपनी शुभकामनाएं देता हूं।
खेल से युवा बुराइयों से भी दूर रहते हैं- PM
खेलों की एक बहुत बड़ी ताकत ये भी होती है कि खेल, युवाओं को बहुत सी बुराइयों से बचाकर रखते हैं। खेलों से इच्छाशक्ति मजबूत होती है, एकाग्रता बढ़ती है और हमारा फोकस स्पष्ट रहता है। चाहे ड्रग्स का जाल हो, दूसरे पदार्थों की लत हो, जो खिलाड़ी हैं, वह इन सब से दूर रहते हैं। खेल व्यक्तित्व के विकास में भी बड़ी भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद खेल महाकुंभ ने जिलों में, राज्यों में लाखों-लाख होनहार खिलाड़ियों को खेलने का मौका दिया है। ये खेल महाकुंभ, खिलाड़ियों को तलाशने और तरासने का माध्यम बन गए हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि खेलों की सबसे अच्छी बात यह है कि ये न केवल आपको जीतने की आदत डालते हैं, बल्कि आपको जीवन में बेहतर से बेहतर बनने के लिए प्रेरित भी करते हैं। खेल हमें सिखाते हैं कि सर्वश्रेष्ठ की कोई सीमा नहीं होती।
1 फरवरी 2024 का बजट देश के युवाओं को समर्पित- PM
पीएम मोदी ने कहा कि सैकड़ों एथलीट आज टॉप स्कीम के तहत देश-विदेश में ट्रेनिंग ले रहे हैं। खेलों इंडिया के माध्यम से भी 3,000 से ज्यादा खिलाड़ियों को हर महीने 50 हजार रुपये से ज्यादा की मदद दी जा रही है।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि 1 फरवरी, 2024 को जो बजट आया है वो भी एक तरह से देश के युवाओं को ही समर्पित है।
सरकार जो रेल, रोड और आधुनिक इंफ्रा पर 11 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च करने जा रही है, उसके सबसे ज्यादा लाभार्थी युवा ही होंगे।
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हवाई हमला: महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोगों की जान गई
अब आखिरी वक्त तक सुविधा: करंट चार्ट से पहले बोर्डिंग स्टेशन बदलने की तैयारी
पंचायतों में करोड़ों की अनियमितताएं उजागर, मृतकों के नाम पर पेंशन भुगतान
PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानें कब आएंगे ₹2000
MP News: दुष्कर्म और POCSO मामलों में DNA टेस्ट अनिवार्य, लापरवाही पर कार्रवाई
CG News: सेवोक-रंगपो रेल परियोजना से सिक्किम को पहली रेल कनेक्टिविटी, 2027 तक लक्ष्य
Bilaspur: नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलने के बावजूद नए समर शेड्यूल में रात के लिए फ्लाइट नहीं, कुछ दिन पहले हुआ था ट्रायल
IND vs SA Super-8: अभिषेक शर्मा नहीं ये प्लेयर हो सकता है बाहर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11
Holi Special Train: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ी सौगात! होली पर चलेंगी 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-बिहार जाना होगा आसान
Jabalpur: जबलपुर में तेज रफ्तार एमजी हेक्टर ने बरपाया कहर, पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों को मारी टक्कर