कालिंदी कॉलेज की प्रिंसिपल को मिलेगा इंटरनेशनल संस्कृति अवार्ड
नई दिल्ली । दिल्ली विश्वविद्यालय के कालिंदी कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. मीना चरांदा को शिक्षा व समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए वर्ष 2024 के इंटरनेशनल संस्कृति अवार्ड से नवाजा जाएगा। सोक्रेट्स सोशल रिसर्च यूनिवर्सिटी की ओर से यह अवार्ड उन्हें 30 मार्च को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में एक कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा। सोक्रेट्स सोशल रिसर्च यूनिवर्सिटी के चेयरमैन के. योगेश ने बताया कि इंटरनेशनल संस्कृति अवॉर्ड 2024 के लिए 5 सदस्यीय कमेटी गठित की गई थी। कमेटी के पास 50 से अधिक महिलाओं के नाम सामने आए। कमेटी ने अंत में शिक्षा व समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने व राजनीति विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध कार्य करने पर कालिंदी कॉलेज की प्रिंसिपल के नाम को बेहतर पाया। प्रो. चरांदा पिछले दो दशक से अधिक समय से कालिंदी कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग में अध्यापन कार्य कर रही हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश की दलित विधानसभाओं के अध्ययन विषय पर दिल्ली यूनिवर्सिटी से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। साथ ही इनकी उत्तर प्रदेश की विधानसभा में दलित विधायकों की भूमिका पर पुस्तक भी प्रकाशित हो चुकी है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (23 फ़रवरी 2026)
सशक्त समाज निर्माण में शिक्षा और संगठन की भूमिका अहम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का किया आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 131वीं कड़ी
मालवा की अनुकूल भौगोलिक स्थिति और सुदृढ़ अधोसंरचना से औद्योगिक विकास को मिली नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की पहल ‘देखो अपना देश’ से जागा युवाओं में उत्साह
देश के प्रत्येक व्यक्ति को जनजातीय इतिहास को जानना चाहिए: चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति सूर्यकांत
27 दिनों तक चिकित्सकों की देखभाल से नन्हीं जान को मिला नया जीवन
नवाचार और तकनीक से मध्यप्रदेश को बनाया जायेगा अग्रणी कृषि राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
"मन की बात" देश और देशवासियों की उपलब्धियों को सामने लाने का एक प्रभावी प्लेटफार्म : मुख्यमंत्री डॉ. यादव